फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्धव ठाकरे के फार्म हाउस में जबरन घुसने पर तीन गिरफ्तार, खुद को बताया पत्रकार

Thu, 10 Sep 2020 04:46 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के फार्म हाउस में जबरन घुसने पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, रायगढ़ जिले के भीलावली गांव में उद्धव का फार्म हाउस है। मंगलवार शाम तीन लोगों ने इसमें घुसने की कोशिश की। इनमें से दो लोग खुद को अंग्रेजी चैनल का पत्रकार बता रहे थे।

विज्ञापन


हाल ही में मुंबई में उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद यह घटना हुई। अधिकारियों के मुताबिक, भीलावली गांव पहुंचने पर तीनों आरोपियों ने गांव से गुजर रहे शख्स से उद्धव के फार्म हाउस का पता पूछा।


उस शख्स ने बताया कि उसे फार्म हाउस के बारे में जानकारी नहीं है। कुछ देर बाद तीनों आरोपी फार्म हाउस के परिसर में पहुंचे, जहां उन्हें वही शख्स मिला। वह फार्म हाउस का सुरक्षाकर्मी था।
विज्ञापन


इसके बाद तीनों आरोपियों ने उससे मारपीट की और इसके बाद तीनों वहां से चले गए। सुरक्षाकर्मी की शिकायत पर तीनों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें