फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA: हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस स्टेशन में आईईडी धमाका केस में तीन आरोपी गिरफ्तार, हमले के पीछे बड़ी साजिश

Fri, 14 Aug 2026 03:19 PM IST
जितेंद्र भारद्वाज डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला

सार

1 जनवरी 2026 को नालागढ़ पुलिस स्टेशन परिसर में हुए IED धमाके की जांच में NIA ने महावीर कुमार उर्फ काका, अजय मेहरा और मनप्रीत सिंह उर्फ मणि को गिरफ्तार किया है। शिमला की NIA स्पेशल कोर्ट ने महावीर और अजय को 8 दिन की पुलिस कस्टडी, जबकि मनप्रीत को न्यायिक हिरासत में भेजा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस स्टेशन परिसर में जांच अधिकारी के कमरे से सटी बाहरी दीवार के पास हुए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस 'आईईडी' धमाके के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह धमाका पहली जनवरी 2026 को सुबह लगभग 9:40 बजे हुआ था। इस केस की जांच में यह पहली गिरफ्तारी हुई है।  

विज्ञापन


 एनआईए ने अपने हाथ में ली थी जांच
आईईडी धमाके के बाद हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज किया गया था। बाद में एनआईए ने जांच अपने हाथ में ले ली। जांच एजेंसी ने 8 मई 2026 को भारतीय न्याय संहिता, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और यूए (पी) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत इस मामले को RC-27/2026/NIA/DLI के तौर पर फिर से दर्ज किया।

तीन आरोपी गिरफ्तार
जांच के दौरान, अपराध में आरोपी महावीर कुमार उर्फ काका, अजय मेहरा और मनप्रीत सिंह उर्फ मणि की भूमिका सामने आई है। एनआईए ने इस आतंकी घटना के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने की कोशिशों के तहत इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए जाने वाले ये पहले तीन आरोपी हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ‘भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें’: ऑपरेशन सिंदूर पर पहली बार बोले NSA डोभाल; देश के दुश्मनों को दिया संदेश
विज्ञापन


कोर्ट ने आरोपियों को पुलिस कस्टडी में भेजा
आरोपियों को हिमाचल प्रदेश के शिमला में एनआईए की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी महावीर कुमार उर्फ काका और अजय मेहरा को आठ दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है, जबकि मनप्रीत सिंह उर्फ मणि को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया है। इस साज़िश में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने, तथा हमले के पीछे के बड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें