फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबईः हाजी अली दरगाह पर मिली आतंकी हमले की धमकी, फोन करने वाला मानसिक रूप से विक्षिप्त

Fri, 04 Nov 2022 03:40 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
threat call - फोटो : Social Media
विज्ञापन
मुंबई की हाजी अली दरगाह पर कल आतंकी हमले की धमकी मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को दी गई। पूरी जांच करने पर मौके पर कुछ नहीं मिला। जांच पड़ताल करने पर फोन करने वाला मानसिक रूप से विक्षिप्त पाया गया।  
विज्ञापन


नकली पुलिसकर्मियों ने यात्रियों को लूटा 
वहीं, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर नकली पुलिसकर्मियों ने एक टैक्सी के चार यात्रियों को लूट लिया। एक अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार रात खेरवाड़ी जंक्शन के पास हुई, जब पीड़ित लोग विमान पकड़ने के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे जा रहे थे। पुलिसकर्मी होने का दावा करने वाले लोगों के एक समूह ने टैक्सी को रोका। उन्होंने बताया कि पीड़ितों को वाहन से उतरने के लिए कहा गया, जिसके बाद उनके पासपोर्ट छीन लिए गए और उन्हें एक अन्य वाहन में बैठने के लिए कहा गया।  

अधिकारी ने कहा कि कार को गोरेगांव ले जाया गया, जहां बदमाशों ने पीड़ितों से उनका सामान, नकदी, कीमती सामान और मोबाइल फोन लूट लिया। वरिष्ठ निरीक्षक राजेंद्र मुलिक ने कहा कि शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें