फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला बोले, अच्छे दिन लाने वालों ने दिया जनता को धोखा

Tue, 27 Sep 2016 03:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अच्छे दिन आएंगे लेकिन कब, किसी को पता नहीं है। हमारी सरकार से उनकी तुलना जरूर करें। हमने साढ़े चार साल में अपने सभी वादे पूरे किए हैं। अच्छे दिन लाने वालों ने ढाई साल में क्या किया, उनसे पूछिए। केंद्र की भाजपा सरकार ने जनता को केवल धोखा दिया है।
विज्ञापन


एक और पार्टी जिसका नाम लेना मैंने बंद कर दिया है के बारे में कहना चाहता हूं कि वह पत्थर वाली सरकार है। सरकार आती है तो पत्थर की मूर्तियां तराशी जाती है। वे सैदपुर क्षेत्र के करमपुर में एस्ट्रोटर्फ हाकी स्टेडियम सहित दर्जनों विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के बाद जनता को संबोधित कर रहे थे।

सीएम ने सभा में भाजपा और बसपा पर तो जमकर निशाना साधा, लेकिन कांग्रेस के बारे में कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा कि आजमगढ़, जौनपुर, चंदौली जिलों में मेडिकल कॉलेज खुल गए हैं। 2017 में सरकार बनने पर गाजीपुर में भी मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हमने युवाओं को लैपटॉप, कन्या विद्याधन, किसान पेंशन, लोहिया आवास, समाजवादी पेंशन, लखनऊ में मेट्रो, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे आदि सैकड़ों विकास कार्य किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार सेवकों का मानदेय बढ़ाया

- फोटो : amarujala
​एक्सप्रेस-वे को अब गाजीपुर तक लाना है, इसके बाद इसे बलिया से जोड़ा जाएगा। सड़कों के किनारे मंडी बनाई जाएगी। सपा सरकार ने पूरे प्रदेश में विकास किया है। पूर्वांचल का कोई जिला इससे अछूता नहीं है। इसी विकास के बूते ही हम फिर सरकार बनाएंगे।

कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह, कैबिनेट मंत्री रामगोविंद चौधरी, दुर्गा यादव, धर्मार्थ कार्य राज्य मंत्री विजय मिश्रा, राज्यमंत्री शादाब फातिमा, मंत्री शैलेंद्र यादव ललई आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह तथा अध्यक्षता काशीनाथ यादव ने की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार ने रोजगार सेवकों का मानदेय दोगुना कर दिया है अब 3000 रुपये के बजाए उन्हें 6000 रुपये मानदेय मिलेगा। कहा कि भविष्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा आशा बहुओं की भी मांगों को पूरा किया जाएगा। 

ये भी रहे मौजूद 
कार्यक्रम में विधायक सुभाष पासी, पूर्व सांसद तूफानी सरोज, एमएलसी विजय यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विरेंद्र यादव, जंगीपुर विधायक किसमती देवी, विधायक सुब्बा राम, अक्षर फाउंडेशन की चेयरमैन रीना पासी, पूर्व विधायक प्रभुनारायण यादव, सपा जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, सदानंद यादव, तेज बहादुर सिंह आदि उपस्थित थे। खराब मौसम के बावजूद सभा में हजारों की भीड़ मौजूद थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें