फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता विवाद: 1987 से पहले जन्मे व्यक्ति को माना जाएगा भारत का नागरिक!

Fri, 20 Dec 2019 06:28 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकता कानून पर मचे बवाल के बीच सूत्रों के हवाले से ये जानकारी आ रही है कि जो कोई भी 1987 से पहले जन्मा है वो स्वत: ही भारतीय नागरिक माना जाएगा। कानून के मुताबिक ऐसे लोगों को नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार के एक उच्च अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन





2004 के नागरिकता संशोधन कानून के मुताबिक देश के नागरिक, जिनके एक अभिभावक हैं और अवैध अप्रवासी नहीं है तो उसे भारतीय नागरिक माना जाता है। 

नागरिकता कानून पर चल रहे विवाद और विरोध प्रदर्शनों के बीच सोशल मीडिया पर इसे लेकर तमाम गलत खबरें भी चल रही हैं। अधिकारी ने कहा कि जो कोई भी व्यक्ति भारत में 1987 से पहले जन्मा है, कानून के मुताबिक उसे स्वत: ही भारत का नागरिक माना जाएगा। असम के मामले में कट ऑफ डेट 1971 है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें