सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की साझा याचिका पर रविवार को हुई सुनवाई अवकाश के दिन विशेष सुनवाई का तीसरा मामला बन गया। तीनों ने शनिवार को ही महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा भाजपा के देवेंद्र फडणवीस को सीएम के तौर पर शपथ दिलाने के निर्णय को रद्द करने की साझा प्रार्थना की थी।
9 नवंबर- सुप्रीम कोर्ट ने राम जन्मभूमि-अयोध्या विवाद पर शनिवार को अपना ऐतिहासिक निर्णय सुनाया और समस्त 2.77 एकड़ भूमि रामलला की मानी। इस दिन भी शनिवार था।
20 अप्रैल- शनिवार को हुई इस विशेष सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस रंजन गोगोई पर कोर्ट की ही पूर्व महिला कर्मचारी द्वारा लगाए यौन शोषण के आरोपों के मामले में सुनवाई हुई थी।
- मई 2018 में भी सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस की याचिका पर कर्नाटक में राज्यपाल द्वारा भाजपा को सरकार बनाने का आमंत्रण देने के मामले को सुना।
- अयोध्या में राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद गिराए जाने के बाद छह व सात दिसंबर 1992 की रात जस्टिस एमएन वेंकटचलैया के आवास पर सुनवाई चली। ढांचा गिराए जाने के बाद एक पक्ष ने कोर्ट की शरण ली थी। जस्टिस वेंकटचलैया ने यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए थे।
- रंगा-बिल्ला मामले में भी फांसी रोकने के लिए दायर याचिका को मध्यरात्रि को चीफ जस्टिस वाईवी चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में बनी पीठ ने सुना था।