फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जार अहमद के बाद हिजबुल बनाएगी इस आतंकी को नया कमांडर, सिर पर है 12 लाख का इनाम

Sun, 28 May 2017 03:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
रियाज अहमद नाइकू
विज्ञापन
आतंकी सब्जार अहमद को सेना द्वारा मौत के घाट उतारने के बाद आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन रियाज अहमद नाइकू को अपना नया कमांडर नियुक्त करने जा रही है। रियाज काफी टेक सेवी है और यह हिजबुल का सबसे पुराना आतंकी है। 
विज्ञापन


समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार, रियाज अहमद पर 12 लाख रुपये का इनाम है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार हिजबुल रियाज को इसलिए घाटी में अपना नया कमांडर नियुक्त कर सकती है, क्योंकि वो सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने में माहिर है। इसके जरिए वो युवकों को आसानी से अपने दल में शामिल कर सकता है और लोगों से सपोर्ट पा सकता है। 

प्रमुख बातें जो रियाज के बारे में आपको जानना हैं जरूरीः-

आतंकी रियाज के साथ अल्ताफ काचरू और सद्दाम पद्देर हिजबुल के सबसे पुराने आतंकियों में शामिल हैं। 

रियाज को कश्मीर घाटी में सबसे दुर्दांत आतंकियों में शामिल हैं और पुलिस व सेना ने उसको A++ कैटेगिरी में रखा हुआ है। इसके साथ ही पुलिस ने इसके 12 लाख रुपये का इनाम रखा है। 
विज्ञापन


रियाज अवंतीपुरा जिले के दुर्भग का रहने वाला है। वो पिछले तीन सालों से हर बार सुरक्षा बलों को चकमा देकर के निकल जाता है। पिछले हफ्ते सेना ने उसको पुलवामा जिले में घेर लिया था, लेकिन वो बचकर निकल गया। 

रियाज को हिजबुल में काफी उदारवादी आतंकी समझा जाता है। पिछले साल उसने कहा था कि कश्मीरी पंडित घाटी में वापस लौट सकते हैं और आतंकियों को उनसे किसी प्रकार की कोई दुश्मनी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें