फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां बोले, यह बड़े लोगों का मामला, मैं बहुत छोटा

Sat, 17 Sep 2016 03:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा)
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
गोवर्धन में गोशाला और विकास कार्यों का लोकार्पण करने पहुंचे नगर विकास मंत्री आजम खां ने समाजवादी पार्टी में मची अंतर्कलह को बड़े लोगों की लड़ाई बताया। इशारों ही इशारों में इसके लिए उन्होंने अमर सिंह पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन


शुक्रवार को परिक्रमा मार्ग स्थित शंकराचार्य आश्रम पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए आजम खां ने शिवपाल यादव के इस्तीफे के प्रश्न पर कहा कि ये बड़े लोगों का मामला है। मैं बहुत छोटा हूं। कौन सही और कौन गलत है, इस पर पार्टी फैसला करेगी।

सभी नेता जी के साथ हैं और वह सभी के बडे़ हैं। कुनबे के इस विवाद में बाहरी के नाम पर अमर सिंह का उल्लेख किए बगैर उन्होंने कहा कि आप सभी जानते हैं। इतिहास भी बता रहा है कि अमिताभजी और अंबानी परिवार के साथ जो हुआ उससे सब स्पष्ट है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'बेइज्जती उनकी होती है जिनकी इज्जत होती है'

- फोटो : amarujala
इस विषय पर अखिलेश भी कह भी चुके हैं। अमर सिंह के सपा से निष्कासन पर बेइज्जती का बदला लेने की संभावना के प्रश्न पर आजम ने कहा कि बेइज्जती उनकी होती है जिनकी इज्जत होती है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा प्रदेश सरकार को भरपूर पैसा देने के प्रश्न पर आजम खां ने कहा कि वह उनके अच्छे दोस्त हैं लेकिन झूठ बोल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चालीस प्रतिशत की कटौती तो केंद्र ने उनके विभाग में ही कर दी है। गरीबों के बनते मकान का निर्माण रुक गया है। बीते पांच माह से कर्मचारियों को पगार नहीं मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें