फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: पीएम ने सुखोई-30 लड़ाकू विमान में राष्ट्रपति की उड़ान को सराहा, बोले- इससे हर भारतीय प्रेरित हुआ

Sun, 09 Apr 2023 10:30 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम नरेंद्र मोदी ने सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में ऐतिहासिक उड़ान भरने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की सराहना की है। राष्ट्रपति के एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने लिखा, "इसने प्रत्येक भारतीय को प्रेरित किया है! राष्ट्रपति जी ने बार-बार असाधारण नेतृत्व का परिचय दिया है।"
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : PIB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के तेजपुर वायु सेना स्टेशन से सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में ऐतिहासिक उड़ान भरने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की सराहना की है। राष्ट्रपति के एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने लिखा, "इसने प्रत्येक भारतीय को प्रेरित किया है! राष्ट्रपति जी ने बार-बार असाधारण नेतृत्व का परिचय दिया है।"

विज्ञापन


राष्ट्रपति मुर्मू ने शनिवार को असम के तेजपुर वायुसेना अड्डे से सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी। राष्ट्रपति मुर्मू की इस लड़ाकू विमान में यह पहली उड़ान थी।
विज्ञापन


ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार के साथ राष्ट्रपति ने भरी उड़ान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई फाइटर जेट में करीब 30 मिनट तक उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान राष्ट्रपति को ले जा रहे सुखोई फाइटर जेट ने ब्रह्मपुत्र नदी और तेजपुर घाटी के ऊपर से उड़ान भरी। राष्ट्रपति भवन ने यह जानकारी दी। एयरक्राफ्ट को 106 स्क्वाड्रन के कमांडिंग अफसर ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार ने उड़ाया। इस दौरान सुखोई ने समुद्र सतह से दो किलोमीटर की ऊंचाई पर और 800 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ान भरी। फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली राष्ट्रपति  मुर्मू देश की तीसरी राष्ट्रपति हैं। 

असम सीएम ने भी किया था ट्वीट

विज्ञापन

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर कहा कि हमारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को तेजपुर में सुखोई फाइटर जेट की ऐतिहासिक उड़ान भरते हुए देखना बेहद ही दिलचस्प था। इस उड़ान की विशेषता यह थी कि भारत-चीन सीमा के काफी करीब भरी गई थी। इसे देखने का महत्व ही अलग है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें