फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये लड़की करेगी इसराइल में नरेंद्र मोदी का स्वागत

Mon, 03 Jul 2017 02:10 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
विज्ञापन
इसराइली गायिका लियोरा इतजाक - फोटो : bb
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार जुलाई से इसराइल का दौरा कर रहे हैं। मोदी इसराइल का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक नरेंद्र मोदी दो दिनों की यात्रा में इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू से दोनों देशों के बीच आपसी हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसराइल में इस यात्रा को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
  इजराइली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नरेंद्र मोदी के स्वागत समारोह में इसराइल और भारत का राष्ट्रगान गाने का मौका भारतीय मूल की इसराइली गायिका लियोरा इतजाक को दिया है।

कौन हैं लियोरा इतजाक और क्या है इनका भारतीय कनेक्शन?

लियोरा के माता-पिता भारत में मुंबई से थे लेकिन लिओरा का जन्म इसराइल में ही हुआ है। 15 साल की उम्र में ही वह इंडियन क्लासिकल सीखने के लिए भारत आ गई थीं। उन्होंने पुणे के सुर संवर्धन संस्थान में संगीत की शिक्षा ली थी। पद्म तलवारकर और पंडित सुरेश तलवारकर से लियोरा ने शास्त्रीय संगीत सीखा था।
विज्ञापन


उन्होंने 1991 से 1998 तक भजन और गजल को भी सीखा। लियोरा को बॉलीवुड की एक फिल्म 'दिल का डॉक्टर' में गाने का भी मौका मिला। इसके साथ ही लियोरा ने मशहूर गायक कुमार सानु, उदित नारायण और सोनू निगम के साथ भी उस दौरान गया था। इस दौरान लियोरा अपने परिवार से आठ सालों तक दूर रही थीं।
विज्ञापन

मैं हिन्दुस्तान से प्रेम करती हूं

इसराइली गायिका लियोरा इतजाक
अचनाक से उन्हें घर की याद सताने लगी और 1990 के दशक में बॉलीवुड के करियर को छोड़ वो इसराइल रवाना हो गईं। लियोरा ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा, ''भारत छोड़ते वक्त मैं 23 साल की थी। आठ साल तक रहने के बाद घर की बहुत तेज याद आने लगी। इतने लंबे समय तक माता-पिता और भाई-बहनों से दूर रहना आसान नहीं था। मैं हिन्दुस्तान से प्रेम करती हूं लेकिन मैं ज्यादा अलगाव झेलने के मूड में नहीं थी।''

अब लियोरा एक बार फिर से बॉलीवुड के सपने को साकार करना चाहती हैं। 2015 में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी इसराइल के दौरे पर गए थे। प्रणव मुखर्जी के स्वागत में इसराइल के राष्ट्रपति ऑफिस ने लियोरा को बंकेट डिनर की मेजबानी में गाने के लिए चुना था।

इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिेए बेकरार हैं। उन्होंने कुछ महीने पहले ट्वीट कर पीएम मोदी को कहा था- इसराइल आने का इंतजार है मेरे दोस्त। इस बार लियोरा भारतीय प्रधानमंत्री के स्वागत में डिनर पार्टी के दौरान गाएंगी। वैसे लिओरा हिन्दी और हीब्रू दोनों भाषा में गाती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें