फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा कवच: 45 प्लस वालों को टीका, भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ली वैक्सीन

Thu, 01 Apr 2021 11:30 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • देशभर में आज से कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण की शुरुआत
  • अभी तक 6 करोड़ से ज्यादा लोगों को लग चुका है टीका
  • पहली बार 45 साल से ऊपर वाले लोगों को लगाया जा रहा टीका
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना वैक्सीन - फोटो : Pixabay
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आज यानी 1 अप्रैल से देशभर में टीकाकरण का तीसरा अभियान शुरू हो गया है। तीसरे अभियान में 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को कोराना का टीका दिया जा रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में टीका केंद्र पर लोग टीका लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
कोरोना टीकाकरण - फोटो : ANI
राजस्थान की राजधानी जयपुर में 45 सााल से ऊपर वाले लोग टीका लगवा रहे हैं। गौरतलब है कि पहले फेज में कोरोना वॉरियर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को ही टीका लग रहा था। लेकिन अब 1 अप्रैल से 45 साल तक के लोगों को टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
टीका लगाने के लिए इंतजार कर रहे लोग - फोटो : ANI
नागपुर में इंतजार करते लोग
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस सबसे पीक पर है। बड़ी संख्या में यहां पर कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर वाले लोगों को भी कोरोना टीका लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में नागपुर में 45 प्लस से ऊपर वाले लोग टीका केंद्र पर पहुंच रहे हैं। लोग टीका लगाने का इंतजार कर रहे हैं। 

4 of 6
टीका लगवाते रेल मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : ANI
केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी आज एम्स दिल्ली में टीका लगवाया। पीयूष गोयल 10 :30 बजे के करीब एम्स पहुंचे । फिर उन्होंने टीकाकेंद्र पहुंचकर टीका लगवाया। 
 
विज्ञापन

5 of 6
सिंधिया ने ली वैक्सीन - फोटो : Social Media
भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी आज कोरोना का टीका लिया। वैक्सीन लगाने के बाद सिंधिया ने ट्वीट किया कि आज वैक्सीन लगवाया है। मेरा 45 वर्ष से अधिक आयु वालों से अनुरोध है कि वे जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं और कोविड की लड़ाई में अपना योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोरोना टीकाकरण - फोटो : Pixabay
एक महीने में कोरोना के 70 फीसदी मामले बढ़े
बता दें कि देश में कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो गई है। पिछले कुछ दिनों में कोरोना मरीजों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि एक महीने के भीतर कोरोना के 70 फीसदी मामले बढ़े हैं।  स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि  जिन जिलों में कोरोना की दूसरी लहर फैल रही है, वहां पर दो सप्ताह के भीतर 45 साल से ज्यादा के लोगों को वैक्सीन लगाने का निर्देश दिया गया है।  
6 करोड़ से ज्यादा लोगों को दिया जा चुका है टीका
अब तक देश में कोरोना के एक करोड़ 20 लाख से ज़्यादा केस आ चुके हैं, सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि कोरोना वायरस के मामले उस वक्त बढ़ रहे हैं जब देशभर में टीकाकरण की मुहिम चल रही है।  जनवरी से शुरू हुए इस अभियान को तीन महीने बीत चुके हैं।  30 मार्च तक देशभर में 6,11,13,354 लोगों को कोविड-19 का टीका दिया चुका है। 
10 जिलों में ज्यादा मामले
बता दें कि देशभर में ऐसे 10 जिले हैं, जहां कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। इन जिलों में पुणे, मुंबई, नागपुर, ठाणे, नासिक, औरंगाबाद,बेंगलुरु नगर, नाइेड, दिल्ली और अहमदनगर शामिल हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें