मिचेल मार्श
- फोटो : Social Media
नाम वापस लेने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई
जोश फिलिप (आरसीबी) और मिचेल मार्श (SRH) के बाद जोश हेजलवुड आईपीएल से नाम वापस लेने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं। बीते साल जुलाई से हेजलवुड बायो बबल का हिस्सा हैं। कोरोना काल में क्रिकेट शुरू होने के बाद पहले टीम इंग्लैंड दौरे पर गई थी। चेन्नई सुपर किंग्स ने 2020 की नीलामी में जोश को दो करोड़ रुपये में खरीदा था, हालांकि, पिछले सीजन में वह लगातार प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। इस बार टीम ने उन्हें रिटेन किया था।