फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdeep Dhankhar: उपराष्ट्रपति ने भोपाल गैस त्रासदी को बड़ी पर्यावरणीय लापरवाही बताया, कहा- हमने सबक नहीं सीखा

Sun, 30 Mar 2025 10:25 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में पर्यावरण पर राष्ट्रीय सम्मेलन-2025 के समापन सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भोपाल गैस त्रासदी को बड़ी पर्यावरणीय लापरवाही बताया और कहा- हमें पीढ़ीगत स्थिरता के लिए पर्यावरण संरक्षण और विवेकपूर्ण संसाधन प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करना होगा।
विज्ञापन
जगदीप धनखड़, उपराष्ट्रपति - फोटो : X / @VPIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को भोपाल गैस त्रासदी को बहुत बड़ी पर्यावरणीय लापरवाही बताया और कहा कि अगर उस समय आज जैसा नियामक तंत्र (रेगुलेटरी सिस्टम) होता, तो हालात बहुत अलग होते। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति ने कहा कि विकसित देशों को पर्यावरण के मुद्दों पर राजनीतिक सीमाओं से ऊपर उठकर सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि देशों को ऐसे मॉडल अपनाने चाहिए, जहां पर्यावरण का स्वास्थ्य मानव समृद्धि और कल्याण की नींव बने।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Mizoram: मिजोरम के संवेदनशील क्षेत्रों में जाने के लिए विदेशियों को लेनी होगी अनुमति, पीएपी लागू करने की तैयारी

 

'भोपाल गैस त्रासदी से हमने अब तक सबक नहीं सीखा'
उन्होंने कहा, 'भोपाल गैस त्रासदी से हमने अब तक सबक नहीं सीखा है। उस समय लोगों में जागरूकता की बहुत कमी थी। तब हमारे पास एनजीटी जैसा कोई संस्थान नहीं था और न ही कोई ठोस नियामक तंत्र था, जो ऐसी घटनाओं को रोक सकता। अगर ऐसा तंत्र तब होता, तो स्थिति बहुत अलग होती।' 
विज्ञापन
विज्ञापन




यह भी पढ़ें - Gujarat: सूरत में हीरा श्रमिकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल, वेतन बढ़ोतरी और राहत पैकेज की मांग को लेकर निकली रैली

पृथ्वी केवल हमारे लिए नहीं है- उपराष्ट्रपति
जगदीप धनखड़ ने कहा कि हमें यह समझना होगा कि पृथ्वी केवल हमारे लिए नहीं है। हम इसके मालिक नहीं हैं। पेड़-पौधों और जानवरों को भी फलने-फूलने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि इंसान को प्रकृति और सभी जीवों के साथ सामंजस्य बिठाकर जीना सीखना होगा। उपराष्ट्रपति ने सभी देशों से पर्यावरण संरक्षण को नैतिक जिम्मेदारी मानने की अपील की और कहा कि धरती की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें