फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो 10 देश जहां हैं सबसे ज्यादा प्रवासी

Sat, 25 Feb 2017 03:05 AM IST
बीबीसी, हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया में 50 फीसदी से अधिक प्रवासी केवल 10 देशों में बसते हैं। बीते 25 सालों में दूसरे देशों में बसने वालों में करीब 20 फीसदी प्रवासी केवल अमरीका में बसे हैं। संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अलग-अलग कारणों से दुनिया के लगभग 4.66 करोड़ लोगों ने अपना देश छोड़ कर अमरीका का रुख किया।
विज्ञापन


लेकिन अगर जनसंख्या के आंकड़ों को देखें तो यूनाईटेड अरब अमीरात में सबसे अधिक प्रवासी बसे हैं। यहां की जनसंख्या में 88.4 फीसदी लोग प्रवासी हैं। वो देश जहां बीते 25 सालों से सबसे अधिक प्रवासी पहुंचे हैं।
Trending Videos

'हाल के सालों में प्रवासियों की संख्या में कोई कमी नहीं'

वो देश जहां बीते 25 सालों से सबसे अधिक प्रवासी पहुंचे हैं देश साल 1990 साल 1995 साल 2005 साल 2015 अमरीका 2.33 करोड़ 2.85 करोड़ 3.93 करोड़ 46.6 करोड़ जर्मनी 0.59 करोड़ 0.75 करोड़ 1.03 करोड़ 1.2 करोड़ रूस 1.15 करोड़ 1.19 करोड़ 1.17 करोड़ 1.16 करोड़ सऊदी अरब 0.5 करोड़ 0.51 करोड़ 0.65 करोड़ 1.02 करोड़ ब्रिटेन 0.37 करोड़ 0.42 करोड़ 0.59 करोड़ 0.85 करोड़ यूनाईटेड अरब अमीरात 0.18 करोड़ 0.18 करोड़ 0.33 करोड़ 0.81 करोड़ कनाडा 0.43 करोड़ 0.49 करोड़ 0.61 करोड़ 0.78 करोड़ फ्रांस 0.59 करोड़ 0.61 करोड़ 0.67 करोड़ 0.78 करोड़ ऑस्ट्रेलिया 0.40 करोड़ 0.42 करोड़ 0.49 करोड़ 0.68 करोड़ स्पेन 0.41 करोड़ 0.41 करोड़ 0.41 करोड़ 0.59 करोड़   बीते साल संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट पेश करते हुए संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव यान एलियासन ने कहा था कि हाल के सालों में प्रवासियों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। उन्होंने कहा कि जहां इस सदी की शुरुआत में 17.3 करोड़ लोगों ने अपना देश छोड़ा, साल 2015 तक 24.4 करोड़ लोग अपना देश छोड़ दूसरे देशों के लिए निकले। इनमें से 2 करोड़ केवल शरणार्थी थे।
विज्ञापन

अमरीका की बात करें तो यहां कुल जनसंख्या में 14.3 फीसदी प्रवासी हैंI

वो 10 देश जहां की जनसंख्या में सबसे अधिक प्रवासी हैं देश कुल जनसंख्या में कितने हैं प्रवासी प्रवासियों की संख्या यूनाईटेड अरब अमीरात 88.4 फीसदी 8,095,126 कतर 75.5 फीसदी 1,687,640 कुवैत 73.64 फीसदी 2,866,136 लिक्टेन्स्टाईन 61.82 फीसदी 23,493 ऐण्डोरा 60.12 फीसदी 42,082 मकाऊ 58.28 फीसदी 342,703 मोनैको 55.37 फीसदी 21,042 बहरीन 51.14 फीसदी 704,137 सिंगापुर 45.39 फीसदी 2,543,638 लक्समबर्ग 43.97 फीसदी 249,325
अमरीका की बात करें तो यहां कुल जनसंख्या में 14.3 फीसदी प्रवासी हैं, वहीं जर्मनी में कुल जनसंख्या में 11.9 फीसदी प्रवासी हैं।
(सभी आंकड़े संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग की रिपोर्ट से)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें