फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Sat, 26 Jan 2019 06:26 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

1 फरवरी को अंतरिम नहीं बल्कि पूर्ण बजट पेश करेगी मोदी सरकार

विज्ञापन


संविधान का मुद्दा उठाकर मोदी सरकार को घेरने वाले विपक्ष की इसी रणनीति का लाभ भाजपा नेतृत्व वाला एनडीए उठाने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आगामी एक फरवरी को अंतरिम के बजाय पूर्ण बजट पेश करने की तैयारी कर ली है। विपक्ष की आलोचनाओं से बेपरवाह भाजपा का कहना है कि संविधान में अंतरिम बजट का कोई उल्लेख नहीं है। 

पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


ड्रोन क्रांति की तैयारी में भारत, आंध्र प्रदेश बना पायलट परीक्षण करने वाला पहला राज्य

भारत ड्रोन क्रांति की तैयारी में है। इस दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए आंध्र प्रदेश सरकार नए पेश किए गए एडवांस्ड ड्रोन ऑपरेटर्स टूलकिट का पायलट परीक्षण शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया। यह ड्रोन आपूर्ति बढ़ाने की मंशा रखने वाली सरकारों के लिए एक ओपन सोर्स गाइड है।

पढ़ें पूरी खबर

फेसबुक मैसेंजर से भेज पाएंगे व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर भी संदेश : रिपोर्ट

जल्द ही आप अपने फेसबुक मैसेंजर से किसी दोस्त के व्हाट्सएप या इंस्टाग्राम पर भी संदेश भेज पाएंगे। यही सुविधा व्हाट्सएप से मैसेंजर और इंस्टाग्राम तथा इंस्टाग्राम से अन्य दोनों सोशल प्लेटफार्म पर संदेश भेजने के लिए भी मिलेगी। दरअसल फेसबुक ने अपने इन तीनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म को आपस में जोड़ने की तैयारी कर ली है। 
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर

अयोध्या मामले पर सुनवाई के लिए नई बेंच गठित, सीजेआई ने दो नए जज किए शामिल

अयोध्या मामले में नई बेंच का गठन किया है। इस मामले में 29 जनवरी को पांच जजों की बेंच सुनवाई करेगी। चीफ जस्टिस ने इस नई बेंच का गठन किया है। बेंच में दो नए जजों को शामिल किया गया है। इन नए जजों में जज अशोक भूषण और अब्दुल नजीर शामिल हैं।

पढ़ें पूरी खबर

मिजोरम : नागरिकता बिल पर एमएनएफ ने एनडीए से गठबंधन तोड़ने की चेतावनी दी

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर नागरिकता संशोधन विधेयक को रद्द नहीं किया गया तो सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) एनडीए के साथ गठबंधन तोड़ने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाएगी।

पढ़ें पूरी खबर

डोनाल्ड ट्रंप के विश्वासपात्र रोजर स्टोन रूस संबंधी जांच मामले में गिरफ्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विश्वासपात्र रोजर स्टोन को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी विशेष वकील रॉबर्ट मूलर द्वारा रूस संबंधी मामले में की जा रही जांच के संदर्भ में हुई है। स्टोन के खिलाफ इस पहले आपराधिक मामले में सात आरोप लगाए गए हैं। इनमें अमेरिकी कांग्रेस में झूठ बोलने और जांच में बाधा डालने का आरोप शामिल है।

पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें