फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर सबरीमाला को लेकर पोस्ट लिखने वाले मलयाली फिल्म निर्देशक पर हमला

Sat, 26 Jan 2019 03:11 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर
विज्ञापन
सबरीमाला मंदिर
विज्ञापन

केरल के मलयालम फिल्म निर्देशक प्रियनंदन के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। प्रियनंदन ने कुछ दिन पहले फेसबुक पर सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर भगवान अयप्पा के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट लिखी थी। इसके बाद से ही उन्हें धमकियां मिल रही थीं। 

विज्ञापन


प्रियनंदन पर शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। इतना ही नहीं, हमलावर ने उनके ऊपर गोबर का पानी भी फेंक दिया। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रियनंदन ने इस हमले के पीछे संघ और भाजपा का हाथ होने की आशंका जताई है। हालांकि, भाजपा ने हमले में अपना हाथ होने से इनकार किया है। प्रख्यात फिल्म निर्देशक पर हुए हमले की मुख्यमंत्री पी. विजयन ने आलोचना की है।

कोर्ट के फैसले को लागू करना सरकार का कर्तव्य: राज्यपाल

केरल विधानसभा सत्र की शुरुआत के मौके पर राज्यपाल जस्टिस (रिटायर) पी सतशिवम ने कहा, ‘सबरीमाला मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं को प्रवेश देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करना राज्य सरकार का कर्तव्य था। राज्य सरकार लैंगिक न्याय, सामाजिक न्याय और मेहनतकश जनता के सम्मान के लिए खड़ी हुई।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें