हैकर्स का बड़ा हमला : 77 करोड़ से ज्यादा ईमेल एड्रेस और 2.2 करोड़ पासवर्ड लीक
हैकर्स ने नए साल का स्वागत 77.2 करोड़ से ज्यादा ईमेल और दो करोड़ से ज्यादा पासवर्ड लीक कर किया है। इस डाटा का बड़ा हिस्सा क्लाउड स्टोरेज सर्विस मेगा पर था। सिक्योरिटी रिसर्चर ट्रॉय हंट ने इस डाटा लीक का पता लगाकर अपनी वेबसाइट ट्रॉयहंट डॉट कॉम पर डाल दिया है।
पढ़ें पूरी खबर
हत्या मामले में रामपाल की पेशी आज, आठ डॉक्टर व पुलिसकर्मी देंगे गवाही
करौंथा के सतलोक आश्रम के बाहर 2006 में हुई हिंसा के मामले में रामपाल सहित 28 आरोपियों की शुक्रवार को एडीजे फखरुद्दीन की अदालत में गवाही होगी। अदालत की तरफ से मामले में उन आठ डॉक्टर व पुलिसकर्मियों को नोटिस भेजा गया था, जिन्होंने हिंसा में घायल लोगों की एमएलआर काटी थी। लंबी सुनवाई के बावजूद केस गवाही तक ही पहुंच सका है।
पढ़ें पूरी खबर
विपक्ष में छिड़ी नेतृत्व की लड़ाई, ममता की विपक्षी एकता रैली से राहुल व मायावती रहेंगे दूर
लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों के बीच अभी से ही नेतृत्व की लड़ाई छिड़ गई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान पर एक रैली आयोजित कर रही हैं जो उनके अनुसार देश में आज तक आयोजित रैलियों से कहीं ज्यादा बड़ी होगी।
पढ़ें पूरी खबर
कर्नाटक का नाटक : कांग्रेस के तीन नाराज विधायक लौटे, विधायक दल की बैठक आज
कर्नाटक में चल रहे सत्ता के संघर्ष में फिलहाल कांग्रेस-जेडीएस का पलड़ा भारी पड़ता दिख रहा है। भाजपा द्वारा जरूरी संख्या न जुटा पाने के कारण नाराज चल रहे चार में से तीन कांग्रेसी विधायक लौट आए हैं। शुक्रवार को कांग्रेस ने विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।
पढ़ें पूरी खबर
निर्णायक जंग में भारत के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वन-डे आज
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। वनडे प्रारूप में आज जब वह सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले में उतरेगी तो उसके सामने नया इतिहास रचने का एक और मौका होगा।
पढ़ें पूरी खबर