फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Manifesto: भाजपा के घोषणा पत्र में शामिल होंगे ये वादे, बड़े नेता ने कर दिया इशारा

Sun, 29 Dec 2024 07:22 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi Election: 
विज्ञापन
भाजपा का झंडा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा इस बार हर संभव कोशिश कर रही है। इसके लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार अलग-अलग रणनीति बनाकर आम आदमी पार्टी को चुनौती देने की रणनीति बनाई जा रही है तो हर क्षेत्र में बेहद मजबूत उम्मीदवारों को उतारकर विरोधी पार्टी को तगड़ी चुनौती देने की तैयारी है। चुनाव में आम आदमी पार्टी को सही टक्कर देने के लिए पार्टी के घोषणा पत्र में भी दमदार वादे कर जनता को लुभाने की रणनीति अपनाई जा रही है। 
विज्ञापन


पार्टी दिल्ली के लोगों से राय-मशविरा कर अपना संकल्प पत्र बनाने की कोशिश कर रही है। लेकिन इसी बीच पार्टी के कुछ नेताओं ने इशारा कर दिया है जिससे यह माना जा रहा है कि भाजपा के संकल्प पत्र में लाडली बहना योजना जैसी कई लोक लुभावनी घोषणाएं भी की जा सकती हैं जो उसे आम आदमी पार्टी के सामने मजबूती से पेश कर सकें। 

क्या हो  सकते हैं वादे
भाजपा का संकल्प पत्र भले ही न आया हो, लेकिन उसके नेताओं ने अपनी जनसभाओं और सोशल मीडिया पर यह इशारा करना शुरू कर दिया है कि भाजपा भी बड़े चुनावी वादों पर दांव खेल सकती है। भाजपा प्रवक्ता और मीडिया इंचार्ज प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि पार्टी दिल्ली में लगने वाली पीपीएसी चार्ज को घटाएगी। इसे पूरा समाप्त करने की घोषणा करने पर भी विचार किया जा रहा है।  
विज्ञापन


भाजपा दिल्ली सरकार की वर्तमान में चल रही योजनाओं को पूरी तरह चलाते रहने और इसका दायरा बढ़ाने की घोषणा कर सकती है। महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा जारी रखने और इसे बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है। मुफ्त बिजली बिल का दायरा 200 यूनिट से आगे बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है। 

भाजपा ने जिस तरह दूसरे राज्यों में आयुष्मान योजना की घोषणाएं की हैं, उसे दिल्ली में भी लागू किया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली की शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें