गोवा के नेतृत्व में आज या कल में हो सकता है परिवर्तन का एलान : श्रीपद नायक
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर का स्वास्थ्य सही न होने के चलते बीते समय से गोवा में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं चल रही थीं। अब केंद्रीय राज्य मंत्री आयुष श्रीपद नायक ने कहा है कि गोवा में आज या कल में नेतृत्व परिवर्तन की घोषणा की जा सकती है।
पढ़ें पूरी खबर
लापता कश्मीरी छात्र एहतेशाम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, पिता बोले-'आडियो और फोटो उसका नहीं'
नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी से 28 अक्तूबर को लापता हुए कश्मीरी छात्र का पता लगाने के लिए पुलिस अब श्रीनगर एयरपोर्ट की सीसीटीवी फुटेज को खंगालेगी। जानकारी के अनुसार, श्रीनगर के खनयार निवासी छात्र एहतेशाम बिलाल (20) 28 अक्तूबर को दिल्ली से श्रीनगर के लिए हवाई जहाज से रवाना हुआ था। उसके अभिभावकों के अनुसार सोशल मीडिया पर जारी आडियो और फोटो उसका नहीं।
पढ़ें पूरी खबर
जम्मू नगर निगम: मेयर-डिप्टी मेयर के नामों की घोषणा आज, 15 नवंबर को चुनाव
जम्मू नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर पद के चुनाव के लिए आज उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी। भाजपा मुख्यालय त्रिकुटा नगर में सुबह पार्टी काउंसलरों की बैठक में अंतिम फैसला लिया जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली में एक हजार घाटों पर होगी छठ पूजा, गोपाल राय ने दिए सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
दिल्ली सरकार के विकास मंत्री गोपाल राय ने राजस्व व बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के साथ आईटीओ स्थित छठ घाट का मुआयना किया। इस मौके पर उन्होंने छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया।
पढ़ें पूरी खबर