कड़ी सुरक्षा के बीच बांग्लादेश में आम चुनाव आज, रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में शेख हसीना
बांग्लादेश में रविवार को होने जा रहे आम चुनावों के मद्देनजर देशभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सेना के हजारों जवानों समेत छह लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मी, अर्धसैनिक बल और पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। अफवाहों पर अंकुश लगाने के लिए रविवार दे रात तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।
पढ़ें पूरी खबर
बिहार : महागठबंधन के तहत दलों में सीट बंटवारे के लिए लालू यादव से मिलेंगे मांझी
बिहार में आगामी लोकसभा चुनावों में विपक्षी महागठबंधन के दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करेंगे। लालू चारा घोटाला मामले में रांची जेल में सजा काट रहे हैं और फिलहाल इलाज के लिए वहां राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती हैं।
पढ़ें पूरी खबर
मेघालय : खदान में फंसे श्रमिकों को बचाने पहुंची नौसेना की टीम, बचाव कार्य शुरू
कई दिक्कतों व देरी के बाद दो बचाव टीम शनिवार सुबह मेघालय पहुंच गईं। इनमें नौसेना के अलावा ओडिशा फायर सर्विसेज के विशेषज्ञ शामिल हैं। शनिवार को टीम ने ईस्ट जयंतिया हिल्स स्थित उस कोयला खदान का दौरा किया, जहां बीते 13 दिसंबर से 15 मजदूर भीतर फंसे हैं।
पढ़ें पूरी खबर
छत्तीसगढ़ : बघेल ने मंत्रिमंडल का आकार बढ़ाने के लिए की संविधान संशोधन की मांग
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य मंत्रिमंडल में सीएम सहित मंत्रियों की संख्या कुल विधानसभा सीटों की संख्या के 20 फीसदी के बराबर करने की पैरवी की है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर संविधान में संशोधन की मांग की है। संविधान के अनुसार अभी सीएम सहित मंत्रियों की संख्या कुल सीटों की संख्या के 15 फीसदी के बराबर रखी जा सकती है।
पढ़ें पूरा खबर
मध्यप्रदेश सरकार धार्मिक विभागों को मिलाकर बनाएगी ‘आध्यात्मिक विभाग’
मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार एक और चुनावी वचन पूरा करते हुए ‘आध्यात्मिक विभाग’ के नाम से नया सरकारी महकमा बनाने जा रही है। शनिवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ के कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट के मुताबिक सरकार ने विभिन्न धार्मिक विभागों को मिलाकर आध्यात्मिक विभाग बनाने का फैसला किया है।
पढ़ें पूरी खबर