जम्मू-कश्मीर में गुरुवार की तड़के सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। अभी मुठभेड़ जारी है। पुलवामा के अवंतीपुरा इलाके में यह मुठभेड़ हुई। सुरक्षा एजेंसियों को यहां पर आतंकी छिपे होने की सूचना मिली थी।
पढ़ें पूरी खबर
मिताली विवाद के बाद एक और भूचाल, एशिया कप में धोनी की कप्तानी से खफा थे बीसीसीआई अधिकारीः रिपोर्ट
मिताली राज विवाद ने भारतीय क्रिकेट में भूचाल पैदा कर दिया। राज के खुलासे के बाद कई और बातें सामने खुलकर आ रही है, जिसे सुनकर आप कुछ वक्त के लिए जरूर ठहर जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये खुलासे किसी और के बारे में नहीं बल्कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को लेकर हुए हैं।
पढ़ें पूरी खबर
इसरो रचेगा इतिहास, पृथ्वी की निगरानी वाली भारतीय सैटेलाइट सहित आज लांच करेगा 31 उपग्रह
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) अपने पोलर सैटेलाइट लांच व्हिकल (पीएसएलवी) सी43 से पृथ्वी की निगरानी करने वाले भारतीय हाइपर स्पेक्ट्रल इमेजिंग सैटेलाइट (एचवाईएसआईएस) और 8 देशों के 30 अन्य सैटेलाइटों को प्रक्षेपित करेगा। इस प्रक्षेपण की उल्टी गिनती 28 घंटे पहले बुधवार की सुबह 5:58 बजे शुरू हो गई।
पढ़ें पूरी खबर
पंचायत चुनाव: पांचवें चरण का मतदान आज, 2512 मतदान केंद्रों पर होगी वोटिंग
पंचायत चुनाव के पांचवे चरण के लिए आज वोट पड़ेंगे। सरपंच हलकों के लिए 404283, जबकि पंच वार्डों के लिए 270295 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। चुनाव के लिए राज्य भर में 2512 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
पढ़ें पूरी खबर
नोटबंदी के दो साल बाद एटीएम से हटेंगे 2000 के नोट, 100 और 200 की संख्या में होगा इजाफा
नोटबंदी के बाद चलन में आए 2000 के नोट जल्द ही एटीएम से हटाए जाएंगे। चुनिंदा एटीएम से ही अब 2000 के नोट निकाले जा सकेंगे। इनकी जगह आगामी चार माह तक 50 फीसदी एटीएम बूथों से 200 रुपये के नोट निकाले जा सकेंगे।
पढ़ें पूरी खबर
हॉकी विश्व कपः विजयी आगाज करना चाहेगी अर्जेंटीना, पहले मुकाबले में आज स्पेन से होगा सामना
ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना गुरुवार को जब पूल ए में स्पेन के खिलाफ विश्व कप हॉकी के अपने पहले मुकाबले में मैदान में उतरेगी तो उसका लक्ष्य जीत के साथ आगाज का होगा। अर्जेंटीनी टीम ड्रैग फ्लिकर गोंजालो पिलात के पेनाल्टी कॉर्नर पर अचूक निशाने के साथ अपना पांचवां विश्व कप खेलने जा रहे मिडफील्डर मातियाज पारडेज के अनुभव पर भरोसा कर पहली बाधा पार करने को बेताब है।
पढ़ें पूरी खबर