फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Mon, 21 Jan 2019 07:10 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

माली हमले में 10 संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की मौत, 25 घायल : संयुक्त राष्ट्र

विज्ञापन


अलकायदा से जुड़े जिहादियों ने संयुक्त राष्ट्र के शांति स्थापना मिशन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। संयुक्त राष्ट्र ने हमले की जानकारी देते हुए बताया कि माली में हुए हमले में 10 संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की मौत हो गई है, वहीं 25 घायल हो गए हैं। 

पढ़ें पूरी खबर

जम्मू-कश्मीर में दोस्तों के साथ मिलकर बनाएंगे स्थिर सरकार, सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव : राम माधव

जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। यह बात पार्टी के महासचिव राम माधव ने रविवार को स्थानीय पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी तैयार है। 
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली में पारा 28.7 डिग्री, पांच साल में सबसे गर्म जनवरी, आज एनसीआर में बारिश के आसार

दिल्ली एनसीआर में ठंड में भी गर्मी का एहसास होने लगा है। दिल्ली में 20 जनवरी का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो 2012 के बाद से जनवरी में यह अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दिल्ली एनसीआर में सोमवार को गर्जन के साथ बारिश की संभावना है।

पढ़ें पूरी खबर

मेघालय : नौसेना ने बंद किया कोयले की खान से खनिक का शव निकालने का काम

भारतीय नौसेना ने मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में कोयले के एक खदान के भीतर चार दिन पहले दिखाई दिए एक खनिक के क्षतविक्षत शव को बाहर निकालने के सभी प्रयास रविवार को बंद कर दिए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर

सबरीमाला मंदिर बंद, सुप्रीम कोर्ट में सौंपी गई सूची पर महिला श्रद्धालु ने उठाए सवाल

मासिक धर्म की उम्र की महिलाओं के प्रवेश को लेकर हुए भारी विरोध के बाद आखिरकार सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर रविवार को बंद कर दिया गया। श्रद्धालुओं के लिए हर साल दो माह से अधिक वक्त के लिए मंदिर के कपाट खोले जाते हैं।

पढ़ें पूरी खबर

जेसिका लाल मर्डर केस : मनु शर्मा ने जल्द रिहाई के लिए दिल्ली सरकार के निर्णय को कोर्ट में दी चुनौती

नैना साहनी हत्याकांड में दोषी सुशील शर्मा की रिहाई के बाद मॉडल जेसिका लाल हत्या मामले में दोषी सिद्धार्थ शर्मा उर्फ मनु शर्मा ने भी जल्द रिहाई के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। हाईकोर्ट ने 21 दिसंबर 2018 को सुशील शर्मा को 23 साल की सजा काटने के बाद रिहा कर दिया था। हालांकि सजा माफी बोर्ड ने सुशील शर्मा के आग्रह को ठुकरा दिया था। 

पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें