फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Fri, 11 Jan 2019 06:26 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई विवाद : अस्थाना की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनाएगा अहम फैसला

विज्ञापन


दिल्ली हाईकोर्ट शुक्रवार को सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना और अन्य की अपने खिलाफ रिश्वत के आरोप में दर्ज एफआईआर को रद्द करने की याचिका पर फैसला सुनाएगा। जस्टिस नजमी वाजिरी ने 20 दिसंबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


आज से मिशन-2019 का आगाज करेगी भाजपा

रामलीला मैदान में शुक्रवार से भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने लोगों को इस ओर नहीं आने की सलाह दी। दरअसल ट्रैफिक के सुचारु संचालन के लिए कई मार्ग बंद किए जाएंगे।

पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


राम रहीम पर सीबीआई कोर्ट का फैसला आज, पंजाब-हरियाणा में अलर्ट

पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट शुक्रवार को फैसला सुना सकती है। मुख्य आरोपी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेशी होगी। इसके मद्देनजर पंजाब-हरियाणा के कई जिलों समेत चंडीगढ़ में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पंजाब के मालवा क्षेत्र के आठ जिलों की सुरक्षा के लिए 25 कंपनियां तैनात की गई हैं। 

पढ़ें पूरी खबर

आज से भारत दौरे पर नेपाल के सेना प्रमुख, विकास से एशिया के उत्थान का उद्देश्य

नेपाल के सेना प्रमुख जनरल पूर्णचंद्र थापा शुक्रवार को छह दिवसीय यात्रा के तहत भारत पहुंचेंगे। इस दौरान वह अपने भारतीय समकक्ष समेत शीर्ष अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। थापा को भारतीय सेना के मानद जनरल की उपाधि देकर सम्मानित भी किया जाएगा।

पढ़ें पूरी खबर

असम : नागरिकता बिल का विरोध करने पर साहित्यकार गोहेन के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज

नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध करने पर साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार हीरेन गोहेन, आरटीआई कार्यकर्ता अखिल गोगोई और वरिष्ठ पत्रकार मंजीत महंत के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। ये तीनों लोग नागरिक समाज नामक एक गैर सरकारी संगठन के बैनर तले इस विधेयक के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं। इसकी जानकारी पुलिस ने बृहस्पतिवार को दी।

पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें