फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Fri, 15 Feb 2019 07:39 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलवामा हमला : भारत के साथ आए दुनियाभर के देश, संयुक्त राष्ट्र ने जताई संवेदना, पाकिस्तान ने नकारा

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले की अमेरिका, रूस और फ्रांस समेत दुनिया के कई देशों ने कड़ी निंदा की है। सभी देशों ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में वह भारत के साथ है। भारत में अमेरिका के राजदूत केनेथ जस्टर ने ट्वीट किया कि अमेरिका आतंकी हमले की निंदा करता है। 

पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


पुलवामा हमला: राज्यपाल ने माना हुई लापरवाही, कहा - सुरक्षा स्थिति की तत्काल की जाए समीक्षा

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने पुलवामा के लेथपोरा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर राज्य में सभी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की चौकसी बढ़ाने तथा तत्काल सुरक्षा प्रबंधन किए जाने के कमांडरों को निर्देश दिए। 

पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


पुलवामा हमले पर पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी, पाक ने खारिज किया भारत का आरोप

पुलवामा में हुए आतंकी हमले के लिए भारत ने जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी अजहर मसूद को जिम्मेदार बताते हुए पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया है। भारत ने पाकिस्तान को आतंकी गतिविधियों को समर्थन न देने के साथ ही उसकी सरजमीं पर चल रहे आतंकी कैंपों को खत्म करने को कहा है। 

पढ़ें पूरी खबर

पुलवामा आतंकी हमले के बाद पूरे जम्मू-कश्मीर की इंटरनेट सेवा बंद

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर आतंकी हमले के बाद दक्षिणी कश्मीर में सुरक्षा कारणों से इंटरनेट सेवाए बंद कर दी गई। वहीं कश्मीर में हाईस्पीड नेटवर्ट को कम कर 2जी कर दिया गया है। 

पढ़ें पूरी खबर

अनिल अंबानी से जुड़े आदेश के साथ छेड़छाड़ करने वाले दो अधिकारी बर्खास्त

अवमानना से जुड़े मामले में अनिल अंबानी को समन भेजने में आदेश के साथ की गई छेड़छाड़ को लेकर सुप्रीम कोर्ट के दो अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने दोनों अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया। स्वीडिश कंपनी एरिक्सन की 550 करोड़ रुपये नहीं चुकाने के मामले में अंबानी सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका का सामना कर रहे हैं। 

पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें