फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Sun, 06 Jan 2019 05:32 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
top news
विज्ञापन
जीएसटी परिषद की मंत्रिस्तरीय समितियों की बैठक आज, राहत मिलने की उम्मीद
विज्ञापन


जीएसटी परिषद की मंत्रिस्तरीय दो समितियों की रविवार को बैठक होगी। एक समिति सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यम (एमएसएमई) को राहत देने और दूसरी समिति आपदा सेस की संभावना तलाशने पर विचार करने को बनाई गई है। एमएसएमई पर छह सदस्यीय समिति के अध्यक्ष केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला हैं। 

पढ़ें पूरी खबर-

साल 2019 का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानिए राशियों पर पड़ने वाला प्रभाव

वर्ष 2019 में तीन सूर्य और दो चंद्र ग्रहण के साथ ही कुल पांच ग्रहण लगेंगे। जिसमें पहला सूर्य ग्रहण आज यानी छह जनवरी को देखने को मिलेगा। इसी क्रम में दूसरा 2 जुलाई और तीसरा 26 दिसंबर को दिखाई देगा। वहीं, 21 जनवरी और 16 जुलाई को चंद्रग्रहण होगा। मान्यताओं के अनुसार ग्रहण का राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर-

बैंक कर्मचारी 8 और 9 को हड़ताल पर रहेंगे, ट्रेड यूनियनों ने किया प्रदर्शन

सरकार की कथित मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ 10 ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन (एआईबीईए) और बैंक एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीईएफआई) ने भी 8 और 9 जनवरी को हड़ताल पर रहने की घोषणा की है।
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर-

दीवार पर फंड के लिए राष्ट्रीय आपातकाल लगा सकते हैं ट्रंप

अमेरिका में सरकारी कामकाज को आंशिक रूप से ठप हुए (शटडाउन) को दो सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है लेकिन राष्ट्रपति यह कामबंदी कई सालों तक बनी रहे इसके लिए भी तैयार हैं। 

पढ़ें पूरी खबर-

स्टर्लिंग बायोटेक के 4 निदेशकों के खिलाफ खुला गैर-जमानती वारंट, 8,100 करोड़ रुपये से जुड़ा है मामला

8,100 करोड़ रुपये की मनी लांड्रिंग मामले में गुजरात की एक फार्मा कंपनी के चार निदेशकों के खिलाफ शनिवार को दिल्ली की एक अदालत ने खुला गैर-जमानती वारंट जारी किया। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ खुला गैर-जमानती वारंट जारी करने की मांग की थी।

पढ़ें पूरी खबर-

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें