फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं देश की सबसे चर्चित हाइब्रिड- इलेक्ट्रिक कारें

Fri, 08 Sep 2017 06:37 PM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
विज्ञापन
hybrid car
विज्ञापन
बढ़ते प्रदूषण स्तर की वजह से ग्रीन और क्लीन फ्यूल आज की जरूरत बन गई है। अगर सिर्फ दिल्ली की बात करें तो कई लाख कारें सड़कों पर हैं,  अब जब केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कार निर्माता कंपनियों को साफ-साफ कह दिया है कि पेट्रोल-डीजल की कारों को नहीं वे इलेक्ट्रॉनिक कारों को  बढ़ावा दें, तो कार कंपनियों के लिए यह बड़ी चुनौती की तरह है।
विज्ञापन


अभी तक कंपनियां उस मोड़ में भी नहीं आ पाई हैं, जहां निकट भविष्य में पूरी क्षमता से इलेक्ट्रिक कारों का उत्पादन शुरू किया जा सके। चलिए, आपको बताते हैं कुछ ऐसी कंपनियों के बारे में जो अपने देश में ही इलेक्ट्रिक कारों का उत्पादन कर रही हैं।

पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की जगह बनाएं इलेक्ट्रिक कारें, वरना चलेगा बुल्डोजर: गडकरी
विज्ञापन

electric car
महिंद्रा e-20
महिंद्रा की ई-20 कार सबसे बेहतर इलेक्ट्रिक कारों में से एक है। 72वी लिथियम आयन बैट्री वाली इस कार की कीमत करीब 6 लाख से लेकर 7 लाख तक है। इस कार की सबसे खास बात ये है कि इसकी मेंटेनेंस की लागत भी काफी कम है। कार की बैटरी को पूरा चार्ज होने में नौ घंटे का समय लगेगा। एक बार की चार्जिंग में यह कार 140 किलोमीटर तक चलेगी। इस कार की अतिकतम स्पीड 80 किलोमीटर प्रतिघंटा है। यह कार पूरी तरह से ऑटोमैटिक है।
  
टोयोटा प्रायस
टोयोटा की इलेक्ट्रानिक कारों की मांग विश्वभर में है। यह सिर्फ विश्वभर में जानी मानी कार नहीं है बल्कि भारत की भी बेस्ट कारों की श्रृंखला में शामिल है।
पिछले साल टोयोटा ने करीब 39 लाख की सिंगल जेड8 वैरिएंट कार पेश की थी। इस कार को देश में काफी प्रशंसा मिली। इस कार में सुरक्षा के लिहाज से 7 एयरबैग लगाए गए हैं।

टोयोटा कैमरी हाइब्रिड कार
टोयोटा हाइब्रिड कार बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। इसकी कैमरी सेडान का नाम भी इलेक्ट्रिक कार में शामिल है। फिलहाल कैमरी में पेट्रोल ऑप्शन भी मौजूद है। वैसे भारत में हाइब्रिड कारें काफी पॉपुलर हो रही हैं। इस कार में तीन मोड्स है जिसमें इवी, इको और नॉरमल देखे जा रहे हैं। कार कंपनी का दावा है कि कार 19.6 किलोमीटर प्रति घंटे की माइलेज देगी। इस कार की कीमत 32 लाख के करीब है।

मारुति सुजुकी सियाज SHVS
मारुति की सियाज SHVS यानी स्मार्ट हाइब्रिड वेहिकल, सुजुकी की तकनीक डीजल पावर से सुसज्जित है। इस कार की कीमत 7.88 लाख से लेकर 9.56 लाख तक है। मारुति ने सियाज SHVS के बाद कंपनी से एमपीवी, एर्टिगा उतारी है। माइल्ड हाइब्रिड तकनीक वाली ये कार फिलहाल डीजल इंजन के साथ बाजार में मौजूद है। एर्टिगा ईंधन को ध्यान में रखकर उतारी गई है। कंपनी का दावा है कि इसकी खास बैटरी कार की क्षमता बढ़ाती है। इस कार की कीमत 7.68 लाख और 9.38 लाख के करीब है।

BMW i8
 बीएमडब्ल्यू सुपर लग्जरी हाइब्रिड आई8 कार है। यह देश की सबसे महंगी हाइब्रिड कार है। स्पोर्टस डिजाइन की यह आकर्षक गाड़ी है। इस कार की कीमत 2.14 करोड़ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें