फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: भाजपा नेता ने पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा की तुलना 'रूस-यूक्रेन युद्ध' से की, कहा- होगा खूनखराबा

Thu, 15 Jun 2023 07:15 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

भाजपा नेता ने कहा कि केंद्रीय बल नहीं भेजे गए, तो राज्य में खूनखराबा होगा। मामला पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान राज्य में हुई कथित हिंसा की घटनाओं से जुड़ा है।
विज्ञापन
भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राज्य महासचिव अग्निमित्रा पॉल ने बुधवार को पंचायत चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान  हिंसा को लेकर तृणमूल कांग्रेस की अगुवाई वाली पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधा। साथ ही स्थिति की तुलना "रूस-यूक्रेन युद्ध" से की। 
विज्ञापन


भाजपा नेता ने कहा कि यदि केंद्रीय बल नहीं भेजे गए, तो राज्य में खूनखराबा होगा। मामला पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान राज्य में हुई कथित हिंसा की घटनाओं से जुड़ा है, जहां कई विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया है कि उनके साथ मारपीट की जा रही है। अग्निमित्रा पॉल ने कहा, हमें नामांकन के लिए सिर्फ 5-6 दिन मिले थे। किसी अन्य राजनीतिक दल के साथ इस पर चर्चा नहीं की गई थी। हम जानते हैं कि किसकी सलाह पर दूसरों से परामर्श किए बिना पंचायत चुनाव घोषित किए गए थे। भाजपा और अन्य दलों के कार्यकर्ताओं को नामांकन दाखिल करने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि डायमंड हार्बर, जॉयनगर, कैनिंग, काकद्वीप, बर्धमान में भाजपा नेताओं को लोहे की छड़ों से बेरहमी से पीटा जा रहा है। हम बम विस्फोट होते देख रहे हैं। क्या यह रूस-यूक्रेन है?  भाजपा के राज्य महासचिव नेता ने राज्य में अराजकता को लेकर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की। पुलिस ममता बनर्जी की नहीं सुन रही है। वह कहती कुछ और है और पीछे कुछ और करती है।
विज्ञापन


विपक्षी दलों को नामांकन दाखिल करने की नहीं दी जा रही अनुमति
इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के नेता और भांगर विधायक नौशाद सिद्दीकी ने भी आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को नामांकन दाखिल करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। पश्चिम बंगाल में हर जगह नामांकन दाखिल करने में समस्याएं आ रही हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से मिलने गए थे, लेकिन व्यस्त के चलते मुलाकात नहीं हो सकी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें