महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव की आहट दिखाई देने लगी है। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार की मुलाकात से इस तरह की अटकलें शुरू हुई हैं। यह मुलाकात करीब दस दिन पहले पवार के आवास पर हुई थी।
पढ़ें: हिमाचल और गुजरात से 1.38 करोड़ नगदी, छह लाख लीटर शराब जब्त
शरद पवार ने खुद इस मुलाकात की पुष्टि की है। पहले बीजेपी सरकार को समर्थन देने की बात करने वाले शरद पवार की भाषा भी अब बदल गई है। उन्होंने कहा है कि यदि शिवसेना सरकार से बाहर होती है तो एनसीपी फडणवीस सरकार को समर्थन नहीं देगी।
शरद पवार ने कहा कि शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और शिवसेना प्रवक्ता व सांसद संजय राउत मुझसे मिलने आए थे। इस मुलाकात में राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई। सूत्रों का कहना है कि नारायण राणे का मंत्रिमंडल में प्रवेश न हो, इसके लिए शिवसेना भाजपा पर लगातार दबाव बना रही है।
पढ़ें: नोटबंदी के बाद अब ये बड़ा दांव खेलने वाली है BJP, जिससे राजनीतिक गलियारों में आ जाएगा भूचाल
लेकिन, शिवसेना के विरोध को दरकिनार कर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राणे को मंत्रिमंडल में शामिल करने की तैयारी शुरू की है। सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात में उद्धव ने पवार से सीधा सवाल किया कि शिवसेना सरकार से बाहर हुई तो एनसीपी की क्या भूमिका होगी।