फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Environmental: पर्यावरण से जुड़े 1.36 लाख मामले अदालतों में लंबित, चार फीसदी की रफ्तार से बढ़ रहा अपराध

Sun, 26 Mar 2023 06:56 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गैर-लाभकारी अनुसंधान संगठन सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट ने एक रिपोर्ट में दावा किया है कि भारत में 2021 में 64,471 पर्यावरण संबंधी अपराध दर्ज किए गए। अदालतों में इनमें से 59,220 मामलों में सुनवाई शुरु हुई, साथ ही इस दौरान 47,316 (प्रतिदिन करीब 130) मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
अदालतों में लंबित पड़े हैं मामले - फोटो : Getty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की तमाम अदालतों में पर्यावरण से जुड़े अपराधों के 1.36 लाख मामले सुनवाई के लिए लंबित हैं। अदालतें  प्रतिदिन 130 मामलों का निपटारा कर रही हैं। लेकिन, बैक लॉग खत्म करने के लिए हर रोज 245 मामलों का निपटारा करना होगा। मौजूदा गति से इन मामलों के निपटारे में कई दशक का समय लग सकते हैं।
विज्ञापन


गैर-लाभकारी अनुसंधान संगठन सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट ने एक रिपोर्ट में दावा किया है कि भारत में 2021 में 64,471 पर्यावरण संबंधी अपराध दर्ज किए गए। अदालतों में इनमें से 59,220 मामलों में सुनवाई शुरु हुई, साथ ही इस दौरान 47,316 (प्रतिदिन करीब 130) मामलों का निस्तारण किया गया। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि देश में पर्यावरण से जुड़े अपराध चार फीसदी की दर से बढ़ रहे हैं। जबकि, अदालतों में दर्ज मामलों का निस्तारण बहुत धीमी गति से हो रहा है। अगर सभी मामलों को मिलाकर देखा जाए और उनके निस्तारण में लगने वाले समय व नए मामलों में चार फीसदी की वृद्धि को ध्यान में रखकर आकलन किया जाए, तो सभी मामलों के निपटारे में कई दशक लग जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें