फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदीः कैशलेस ट्रांजेक्शन के लिए आए कई नए विकल्प

Thu, 24 Nov 2016 08:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कैशलेस ट्रांजेक्शन
विज्ञापन
नोटबंदी के फैसले के बाद लोगों को हो रही असुविधा को देखते हुए केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने कहा है कि जनता यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) का उपयोग करे। राष्ट्रीय भुगतान निगम लिमिटेड (एनपीसीआई) द्वारा विकसित यूपीआई में न सिर्फ किसी दूसरे को पैसा भेजा जा सकता है बल्कि उससे पैसा मंगवाया भी जा सकता है।
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने बुधवार को बताया कि कारोबारियों और आम जनता की सुविधा के लिए बैंकों का एक खास ऐप यूपीआई गूगल प्ले स्टोर पर आ गया है। इस ऐप के जरिए महज कुछ सेकेंड्स में ही आप अपने पैसे एक बैंक अकाउंट से दूसरे बैंक अकाउंट में भेज सकते हैं।

गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है यूपीआई ऐप
इस अवसर पर उपस्थित एनपीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि नया यूपीआई ऐप गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। हर बैंक का अपना अलग यूपीआई ऐप स्टोर पर मौजूद है।
विज्ञापन


उदाहरण के लिए अगर आपका बैंक खाता पंजाब नेशनल बैंक में है तो आप पंजाब नेशनल बैंक का यूपीआई ऐप डाउनलोड कर उसे अपने मोबाइल फोन में इंस्टाल कर सकते हैं। इसके बाद ऐप आपको गाइड करेगा। उन्होंने बताया कि सबसे पहले वह आपको ऐप के लिए पिन नंबर सेट करने के लिए गाइड करेगा।

इसके बाद आप ऐप में अपने बैंक खाते की डिटेल्स भरेंगे और जिसके खाते में आपको पैसे भेजने हैं, उसकी डिटेल्स भरेंगे। आखिर में पैसे ट्रांसफर करने से पहले एक बार और ऐप पिन नंबर मांगा जाएगा। सही पिन मिलते ही पैसे दूसरे के बैंक खाते में चले जाएंगे। यह काम आप बस कुछ सेकेंड्स में ही पूरा कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि यूपीआई प्लेटफॉर्म पर सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के 30 बैंक आ चुके हैं।
विज्ञापन

एयरटेल के पेपरलेस बैंक का पायलट शुरू

एसबीआई - फोटो : file photo
ट्रूपे के यूपीआई प्लेटफॉर्म पर एसबीआई व एचडीएफसी
डिजिटल भुगतान कंपनी ट्रूपे के यूपीआई प्लेटफॉर्म पर अब स्टेट बैंक और एचडीएफसी बैंक की भी भागीदारी हो गई है। यह जानकारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

आईसीआईसीआई डेबिट कार्ड पर ट्रांजेक्शन चार्ज से राहत
आईसीआईसीआई बैंक ने डेबिट कार्ड पर ट्रांजेक्शन चार्ज में 31 दिसंबर, 2016 तक राहत दी है। डेबिट कार्ड के उपयोग पर जो मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लिया जाता है, उसे इस साल के 31 दिसंबर तक निरस्त किया गया है। यह फैसला बुधवार से लागू हो गया है।

एयरटेल के पेपरलेस बैंक का पायलट शुरू
मोबाइल कंपनी एयरटेल ने बुधवार को पूर्ण रूप से डिजिटल व पेपरलेस बैंक की शुरुआत की। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इसकी शुरुआत राजस्थान से की गई है और जल्द ही देशभर में यह बैंक काम करने लगेगा। खातों को खोलने के लिए ग्राहकों के सिर्फ आधार नंबर की जरूरत होगी। ग्राहक का एयरटेल मोबाइल नंबर उसका बैंक खाता नंबर होगा। बचत खातों में जमा राशियों पर 7.25 फीसदी की दर से ब्याज का भुगतान किया जाएगा।

पेटीएम ने शुरू किया पीओएस का ऐप
पेटीएम ने एक ऐसा पीओएस मशीन पेश किया है, जो स्मार्ट मोबाइल फोन के ऐप पर चलेगा। इस पर किसी भी क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग करने पर 31 दिसंबर 2016 तक कोई शुल्क नहीं देना होगा। यह वैसे छोटे कारोबारियों के लिए उपयोगी होगा, जिसके पास अभी तक पीओएस मशीन नहीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें