फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Theft Suspect's Death: परिवार का आरोप- युवक को हिरासत में दी गईं यातनाएं; खारिज किया पुलिस का दावा

Sat, 21 Feb 2026 10:53 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई।

सार

Theft Suspect's Death: चेन्नई के तांबरम में चोरी के मामले में हिरासत में लिए गए पुनिथन की मौत के बाद न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। परिवार और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर उसे यातनाएं देने का आरोप लगाया, जबकि पुलिस ने मौत के पीछे मेडिकल कारण बताए। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई के उपनगर तांबरम में चोरी के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए व्यक्ति की मौत के मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। वहीं, पीड़ित के परिवार और एक मानवाधिकार कार्यकर्ता ने दावा किया कि उसे पुलिस की ओर से यातनाएं दी गईं। 
विज्ञापन


तांबरम आयुक्तालय के अंतर्गत आने वाली शंकर नगर पुलिस ने हाल ही में चोरी के एक मामले में पुनिथन (29 वर्षीय) को हिरासत में लिया था।

मानवाधिकार कार्यकर्ता ने क्या दावा किया?
मानवाधिकार संगठन पीपुल्स वॉच के कार्यकारी निदेश हेनरी टिपाग्ने ने दावा किया कि पुनिथन के भाई को कुछ दिनों बाद बताया गया था कि वह व्यक्ति अस्वस्थ था और उसी दिन शहर के एक सरकारी अस्पताल में उसकी मौत की पुष्टि हुई। 

ये भी पढ़ें: केरल में नौ महीने की गर्भवती महिला की अस्पताल में मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन


परिवार ने पुलिस पर लगाया युवक को यातना देने का आरोप
परिवार ने पुलिस पर यातना देने का आरोप लगाया और अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

 
टिपाग्ने ने यह भी दावा किया कि अनुसूचित जाति समुदाय से ताल्लुक रखने वाले पुनिथन को क्रूर यातना दी गई। शंकर थाने के अधिकारियों से संपर्क करने पर उन्होंने मौत की वजह मेडिकल कारण बताए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें