विश्व की सबसे मोटी महिला के रुप में शुमार 36 वर्षीय मिस्र की ईमान अहमद के मोटापे का वजन अब कम हो गया है। 498 किलोग्राम वजन वाली इस महिला का वजन दो महीने में घटकर अब लगभग आधा हो गया है। ईमान बिल्कुल अब फीट दिखती है।
डॉ मुफज्जल लखड़वाला ने मगलवार को एक सार्वजनिक समारोह में कहा कि पहले के मुकाबले ईमान का वजन 242 किलो कम हुआ है। उन्होंने कहा कि ईमान अपने पहले ही डाइट में 130 किलो वजन कम कर ली थी। 7 मार्च को उसका सिलेवी गेस्ट्रेकटॉमी सर्जरी की गई थी। ईमान 11 फरवरी को मुम्बई आई थी।
डॉक्टरों ने कहा ईमान अभी केवल करल पदार्खों का सेवन कर रही हैं। जबकि डॉक्टरों का कहना है कि फिजियोथेरेपी की वजह से ईमान को काफी फायदा पहुंचा है। वहीं, एंडोक्रिनोलॉजिस्ट शीला शेख ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि ईमान के स्वास्थय में काफी सुधार हुआ है। पहले के मुकाबले वो काफी हद तक ठीक है। साथ ही डॉक्चर ने कहा कि वह अब जल्द ही अपने घर मिस्र जा सकती है।
गौरतलब हो कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा मामले में हस्तक्षेप करने के बाद ईमान को बेरिएट्रिक सर्जरी के द्वारा मोटापा कम करने के लिए स्पेशल वीजा के द्वारा मुंबई लाया गया था।