फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक का नया पैंतरा, कहा- गैंगस्टर उजेर बलोच से है कुलभूषण का कनेक्शन

Wed, 12 Apr 2017 03:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
कुलभूषण जाधव मामले में अब पाकिस्तान का नया पैंतरा सामने आया है। पाकिस्तान के खतरनाक गैंगस्टर उजैर बलौच के साथ जाधव का नाम जोड़ा रहा है। पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि उजैर पाकिस्तान के खिलाफ जासूसी करने में जाधव की मदद कर रहा था। गौरतलब है कि उजैर को पिछले साल जनवरी में गिरफ्तार किया गया था। दो दिन पहले पाकिस्तानी सेना ने उसे अपनी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


ISPR के महानिदेशक मेजर जनरल आसिफ गफूर ने एक ट्वीट में लिखा, "जासूसी के आरोपों (विदेशी खुफिया एजेंसियों को संवेदनशील सुरक्षा जानकारी देने के आरोप में, उजेर बलोच को पाकिस्तान आर्मी एक्ट 1923 के तहत सैन्य हिरासत में लिया गया।" रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बलूच पर भारत और ईरान को संवेदनशील जानकारी संदेह का आरोप है और बलोच ने जाधव से भी संपर्क किया है। Uzair Baloch taken into military custody under Pakistan Army Act / Official Secret Act - 1923. (1 of 2) — Maj Gen Asif Ghafoor (@OfficialDGISPR) April 11, 2017
विज्ञापन
On charges of espionage (leakage of sensitive security information to foreign intelligence agencies). (2 of 2) — Maj Gen Asif Ghafoor (@OfficialDGISPR) April 11, 2017 उजैर पिछले 15 महीनों से पाकिस्तानी रेंजर्स की हिरासत में था। अब उसे सेना के हवाले कर दिया गया है। जिस पाकिस्तान आर्म्स ऐक्ट (PAA) के तहत जाधव पर केस चलाया गया, उसी कानून के तहत अब उजैर पर भी मामला दर्ज किया गया है। 
  बता दें कि साल 2009 में कुख्यात अंडरवर्ल्ड सरगना रहमान बलोच की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के बाद हुए लयारी गैंगवॉर में उजैर का नाम आया। उजैर पर कई हत्याओं का आरोप है। उसका नाम कई फिरौती की घटनाओं से भी जुड़ा है। इसके अलावा तस्करी और पुलिस पर हमला करने के भी मामलों में वह आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें