फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेजिटेरियन यात्रियों को ट्रेन में नहीं होगी परेशानी, हरे रंग की प्लेट में मिलेगा खाना

Fri, 10 Nov 2017 03:08 AM IST
नवनीत शरण/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
symbolic picture
विज्ञापन
शाकाहारी लोगों को अब ट्रेन में यात्रा के दौरान परेशान नहीं होना पड़ेगा। उनका भोजन अब सिर्फ शाकाहारी प्लेट में ही मिलेगा। बोन चाइना प्लेट में भी अब शाकाहारी लोगों को खाने की मजबूरी नहीं होगी कि क्योंकि ट्रेनों में बॉयोडिग्रेडेबल प्लेट जो गन्ने के छिल्के से तैयार होती है उसी में खाना परोसा जाएगा।
विज्ञापन


पढ़ें:  शाकाहारी होने का ये नुकसान नहीं जानते होंगे आप

ट्रेनों में जैन खाना यानी बिना लहसन-प्याज का भी खाना मिल रहा है। बतौर पॉयलट प्रोजेक्ट इसकी शुरुआत एक ट्रेन में की जा रही है। रेलवे इनदिनों शाकाहारी और मांसाहारी खाना अलग-अलग प्लेट में देने की योजना तैयार कर रहा है। 

पढ़ें: वेज के 10 बड़े फायदे भुला देंगे नॉनवेज

शाकाहारी लोगों को हरे रंग के प्लेट में खाना परोसा जाएगा तो मांसाहारी लोगों को लाल रंग के प्लेट में। खाने में किसी तरह की मक्खी या धूल नहीं पड़े इसके लिए रेलवे विमान में परोसे जाने वाले खाने की तरह ही रैप करके देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नो टिप्स वाले ड्रेस कोड में दिखेंगे वेंडर 

symbolic picture
रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार बीएजीएएसएसई तकनीक से बनाए जाने वाले प्लेट में खाना परोसने की तैयारी में है। यह प्लेट बॉयोडिग्रेडेबल है। इसे गन्ने के छिलके से तैयार किया जाता है। बतौर पॉयलट प्रोजेक्ट इसे सियालदाह शताब्दी ट्रेन में शुरू भी किया गया है। योजना सफल होने पर अन्य ट्रेनों में भी लागू किया जाएगा। 

आम तौर पर ट्रेन में खाना देने वाले टिप्स की डिमांड यात्रियों से करते है। इसे ध्यान में रख रेलवे ने वेंडरों के लिए एक ड्रेस तैयार किया है। इस ड्रेस के बाजू पर लिखा है नो टिप्स प्लीज।  खाना परोसने वालों को हिदायत भी दी गई है कि वे किसी भी यात्री से खाना खिलाने के बाद टिप्स नहीं मांगे। बतौर पॉयलट प्रोजेक्ट इसे भी राजधानी ट्रेन में शुरू किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें