फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया की 'नई दीवार' ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर दिया बड़ा बयान

Thu, 09 Nov 2017 08:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : twitter
विज्ञापन
भारतीय टेस्ट टीम के नए श्रीमान भरोसेमंद चेतेश्वर पुजारा की घरेलू सीरीज में श्रीलंका और उसके बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे में बड़ी भूमिका रहेगी। सौराष्ट्र के इस बल्लेबाज का कहना है कि 16 नवंबर से शुरू हो रही श्रीलंकाई सीरीज उनके लिए दक्षिण अफ्रीकी दौरे की तैयारी करने का अवसर भी होगी। दक्षिण अफ्रीकी दौरा किसी भी टीम के बल्लेबाजों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण माना जाता है।
विज्ञापन


एक खास बातचीत में चेतेश्वर ने कहा कि निश्चित रूप से अगले साल के शुरू में होने वाला दक्षिण अफ्रीकी दौरा मेरे जेहन में है। श्रीलंकाई सीरीज उस दौरे के मद्देनजर तैयारी का अच्छा अवसर होगी। मुझे यकीन है कि मैं बेहतर करने में सफल रहूंगा। दक्षिण अफ्रीकी दौरे की शुरुआत छह जनवरी को कैपटाउन में होने वाले पहले टेस्ट से होगी। उन्होंने कहा कि वैसे तो मुख्य तैयारियां तब शुरू होंगी जब श्रीलंका के खिलाफ सीरीज समाप्ति की ओर होगी लेकिन मुझे लगता है कि जब हम श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए एकत्रित होंगे तभी दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर गंभीर विचार-विमर्श होगा। कुछ खास योजनाएं और रणनीतियों पर फोकस होगा। 
 
Trending Videos

श्रीलंका दौरे पर किया था शानदार प्रदर्शन 

पुजारा

श्रीलंका के खिलाफ पिछली सीरीज में पुजारा ने गाले और कोलंबो में खेले गए पहले दो टेस्ट मैचों में 153 और 133 रन की पारियां खेली थीं। दौरे में श्रीलंकाई आक्रमण में ज्यादा पैनापन नहीं था। 29 वर्षीय चेतेश्वर इस बात से इत्तफाक रखते हैं कि पिछली सीरीज में श्रीलंका का आक्रमण अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सका था लेकिन उन्होंने कहा, टेस्ट मैचों में रन बनाना आसान नहीं है। आपको हर रन के लिए संघर्ष करना पड़ता है। फिर हर सीरीज नई सीरीज होती है। श्रीलंका एक अंतरराष्ट्रीय टीम है और आपको हर विपक्षी टीम का सम्मान करना चाहिए। 


 

हर सीरीज से पहले करते हैं होमवर्क 

चेतेश्वर पुजारा - फोटो : file photo
पुजारा से जब यह पूछा गया कि क्या दक्षिण अफ्रीका की उछाल भरी पिचों के लिए वह खास तैयारियां करेंगे तो उन्होंने कहा कि वह हर सीरीज से पहले अपना होमवर्क करते हैं। सीरीज से पहले वह नेट प्रैक्टिस के दौरान कुछ खास चीजों की तैयारियां करेंगे। जिन चीजों पर खास गौर होगा उनके बारे में अभी नहीं बताया जा सकता क्योंकि वे रणनीति का हिस्सा होंगी। हाल ही में 29 वर्षीय पुजारा का प्रथम श्रेणी में प्रदर्शन खास अच्छा नहीं रहा है। 

 

हर बल्लेबाज की अपनी खास शैली 

चेतेश्वर पुजारा - फोटो : ESPN
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के साथ पुजारा टेस्ट टीम की बल्लेबाजी आधार स्तंभ माने जाते हैं जो टीम को मजबूती प्रदान करते हैं। क्या पुजारा कप्तान विराट कोहली की शैली में बल्लेबाजी कर सकते हैं। यह पूछने पर उन्होंने कहा कि हर बल्लेबाज की अपनी शैली होती है और वह उसी हिसाब से अपनी पारी को आगे बढ़ाता है। काउंटी क्रिकेट में नाटिंघमशायर के खिलाफ चार मैचों को मिलाकर लगातार नौ पारियों में उन्होंने एक भी अर्द्धशतक नहीं लगाया लेकिन वह इसको लेकर चिंतित नहीं हैं। 
 
 
विज्ञापन

फिर बड़ी पारी का इंतजार 

चेतेश्वर पुजारा - फोटो : ESPN
पुजारा का कहना है कि जब आप अच्छी बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो आपको अहसास हो जाता हैै कि एक बड़ी पारी आपका इंतजार कर रही है। पुजारा ने झारखंड के खिलाफ 204 रन बनाए जिसके बाद वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर्वाधिक 12 दोहरे शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हो गए। उन्होंने विजय मर्चेंट (11), विजय हजारे (11) के अलावा सुनील गावस्कर एवं राहुल द्रविड़ (दोनों के दस-दस दोहरे शतक) को पीछे छोड़ा। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी करते समय मुझे रिकॉर्ड का नहीं पता था। दूसरे दिन के खेल की समाप्ति के बाद मुझे यह जानकारी मिली। मुझे कुछ मैसेज मिले तब मुझे पता चला कि यह राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। ये अच्छा अहसास होता है जब आपको पता लगता है कि इस सूची में कई महान खिलाड़ी भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें