फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समान नागरिक संहिता को लाने का समय आ गया है: कर्नाटक मंत्री

Wed, 26 Feb 2020 07:01 PM IST
Trainee Trainee पीटीआई, बेंगलुरु
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री सीटी रवि (फाइल फोटो)
विज्ञापन

कर्नाटक के मंत्री सी टी रवि ने बुधवार को कहा कि देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लाने समय आ गया है क्योंकि अब हर वर्ग से समानता की मांग की जा रही है। उन्होंने विपक्षी दलों और नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) का विरोध करने वालों को निशाना बनाते हुए कहा कि इससे पहले जो लोग असामनता के इच्छुक थे, अब वे समानता चाहते हैं। यूसीसी लाने का यही सही समय है।

विज्ञापन


रवि ने कहा कि जब हर कोई समानता के बारे में बात कर रहा है तो फिर भाजपा के प्रवक्ता के तौर पर मैं क्यों न कहूं कि समान नागरिक संहिता लाने का सही समय आ गया है और यूसीसी लाने का इससे बेहतर समय नहीं होगा। 

उन्होंने कहा कि अब कुछ स्वीकार्यता आ रही है क्योंकि उन दिनों जो विरोध कर रहे थे अब वे समानता की बात करते हैं। उन्होंने दावा किया कि जो लोग यह समझते थे भी ‘भारत माता की जय’ के नारे पर सिर्फ भाजपा का अधिकार है वे अब ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ का नारा लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें