केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को उर्स के लिए अजमेर में सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चादर चढ़ाई। उन्होंने कहा कि एकता और सद्भाव धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक भारत की आत्मा है। नकवी ने इस अवसर पर मौजूद लोगों को प्रधानमंत्री मोदी का संदेश पढ़कर सुनाया।
उन्होंने चादर देते हुए ख्वाजा चिश्ती के भक्तों को शुभकामनाएं दीं। यही नहीं उन्होंने चादर के माध्यम से सूफी संत को महान बताते हुए श्रद्धांजलि दी और कहा कि सूफी नेे पूरी दुनिया को मानवता का संदेश दिया है। मोदी ने अपने संदेश में लिखा था कि ख्वाजा चिश्ती का दरगाह आदर्श का प्रतीक है जहां दुनिया भर से लोग यहां आते हैं।
वार्षिक उर्स को खास बताते हुए उन्होंने कहा कि एकता हमारे देश की सुंदरता है। चिश्ती का यह दरगाह मानवता का प्रतीक माना जाता है और मैं दरगाह की ओर से देश में शांति और समृद्धि बने रहने की कामना करता हूं।
मंत्री ने कहा कि हमें किसी भी हालत में भारत की एकता, आत्मा और शक्ति को कमजोर नहीं होने देना चाहिए। परिस्थिति चाहे कैसी भी हो हमें एकता बनाए रखनी चाहिए। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भी अजमेर शरीफ दरगाह के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करकर दरगाह के लिए चादर भेंट की थी और देश के हित के लिए प्रार्थना भी की थी।
माना जा रहा है कि अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री दिल्ली में हो रही हिंसा को देखते हुए ख्वाजा चिश्ती से देश में एकता बने रहने की कामना कर रहे हैं। बता दें कि उन्होंने चादर पीएम मोदी का हवाला देते हुए भेंट की है।