संसद में नोटबंदी को लेकर हो रहे हंगामे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के दोनों सदनों में अपनी प्रतिक्रिया देने की बात कही है। बुधवार सुबह बीजेपी की संसदीय दल की बैठक में इस बात का एलान किया गया। कैबिनेट मंत्री अनंत कुमार ने बताया कि ' नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के दोनों सदन में किसी भी सवाल का जवाब देने को तैयार है।'
सुबह प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बुलाई गई बैठक में बहस को लेकर एक प्रस्ताव पास किया गया, साथ ही अंनत ने कहा कि ज्यादातर लोग नोटबंदी के समर्थन में हैं। अनंत ने बताया कि प्रधानमंत्री के कहा है कि 'जिस तरह पब्लिक को वोट के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के बारे में बताया था उसी तरह अब लोगों को कैशलेस प्रणाली के बारे में बताने की जरूरत है।