फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपरलेस टिकट से यात्रा करने वालों की संख्या में 3500 फीसदी बढ़ोतरी, रेल मंत्री ने दी जानकारी

Fri, 07 Sep 2018 04:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रेल मंत्री पीयूष गोयल
विज्ञापन

पेपरलेस यात्रा टिकट का प्रचलन लगातार बढ़ रहा है। अनारक्षित श्रेणी वाले ट्रेनों में भी बड़ी संख्या में लोग मोबाइल टिकट से यात्रा कर रहे है। एक कार्यक्रम में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि पिछले तीन साल में पेपरलेस टिकट से यात्रा करने वालों की तादाद 3500 प्रतिशत बढ़ी है।

विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने आपूर्ति नाम के मोबाइल एप की भी शुरुआत की। सेंटर फॉर रेलवे इंफारर्मेशन सर्विस द्वारा आयोजित लिवरेजिंग आईटी फॉर मोबिलिटी कार्यक्रम में गोयल ने बताया कि 2014-15 में जब पेपरलेस अनारक्षित टिकट की शुरुआत की गई थी तो महज 195 यात्रियों ने ही यात्रा की थी। 

पिछले साल यह बढ़कर 67 हजार हो गई। आपूर्ति मोबाइल एप रेलवे की ई-निविदा और ई-नीलामी से संबंधित गतिविधियों से संबंधित जानकारी और डेटा प्रदान करेगा। स्क्रैप बिक्री की ई-नीलामी में भी सहायक होगा। रेलमंत्री ने कहा कि हमने अब 710 रेलवे स्टेशनों को वाईफाई से लैस कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें