उड़ीसा के बीजू जनता दल के विधायक महेश साहू ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए विवादित बयान दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक साहू ने कहा, ''पीएम मोदी के लिए 'बेईमान' शब्द भी कम है, वह सबसे एहसान फरामोश आदमी हैं।'' साहू ने आगे कहा, ''पीएम ने उड़ीसा के लोगों का अपमान किया है। समाज का सबसे एहसान फरामोश आदमी एक जिम्मेदार पद पर बैठा है।''
पिछले दिनों गोंडा में आयोजित एक चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कहा था कि उड़ीसा में बहुत गरीबी है। अगर देश में सबसे गरीब जिले को ढूंढ़ें तो आपको इस राज्य में वह मिल जाएगा।
साहू ने पीएम मोदी के इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विवादित बयान दे दिया।
The most ungrateful person of the society is seated on responsible position: Biju Janata Dal MLA Mahesh Sahu on PM Modi pic.twitter.com/fJXrWc4ix6
— ANI (@ANI_news) March 2, 2017