फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसआई कमांडर के नाम से आया पत्र, आगरा को बम से उड़ाने की धमकी

Thu, 22 Sep 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन स्थित दुर्घटना राहत कार्यालय में गुरुवार की सुबह मिले धमकी भरे पत्र से दहशत फैल गई। आईएसआई कमांडर मोहम्मद मिर्जा के नाम से भेजे गए पत्र में सदर बाजार और जनकपुरी में बम धमाके करने की धमकी दी गई है। रेल कर्मियों ने इसकी जानकारी आरपीएफ और जीआरपी को दी। इसके बाद जीआरपी, सदर पुलिस और खुफिया एजेंसियां पड़ताल में जुट गई हैं।
विज्ञापन


स्टेशन पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सदर बाजार में भी चेकिंग कराई गई। कैंट स्टेशन के आउटर पर बने दुर्घटना राहत कार्यालय में कर्मचारी अमर सिंह ने सुबह 10 बजे दफ्तर खोला तो सफेद लिफाफा पड़ा था। इस पर हरे रंग के स्केच पैन से आईएसआई कमांडर मोहम्मद मिर्जा का नाम लिखा है। नीचे लिखा है कि कल सदर बाजार में तीन बम धमाके होने वाले हैं 7 पीएम से 8 बजे के बीच।

इसके बाद जनकपुरी होगी अगला निशाना। यह देखकर कर्मचारी अपने सेक्शन इंजीनियर को जानकारी दी। उन्होंने आरपीएफ और जीआरपी कैंट को पत्र के बारे में बताया। जीआरपी कैंट ने पत्र को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि पत्र में खत में कोड में भी कुछ लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र पर लिखा कोड, बढ़ाई सतर्कता

- फोटो : amarujala
इसके साथ ही अंदर लिफाफे में मिले दो पन्नों के पत्र में एक व्यवसायी का नाम, सदर के एक ज्वेलर्स का नाम है। पत्र में जय हास्पिटल में हुए बम धमाके का जिक्र है। शहर में कई स्थानों पर धमाके करने की बात लिखी है। इसके साथ ही पत्र में लिखा है कि उसे पुलिस को भी पैसा देना है। धमकी भरा पत्र मिलने की जानकारी होने पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची।

थाना सदर पुलिस ने भी जांच पड़ताल की। सीओ सदर असीम चौधरी और खुफिया एजेंसियों ने सभी पन्नों की लिखावट का मिलान किया। जीआरपी कैंट प्रभारी का कहना है कि पत्र मिलने के बाद स्टेशन पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

लिफाफे पर कोड एमएम 00 एक्स, पाक भारत लिखा है। सदर बाजार के एक ज्वेलर्स का नाम भी है। कोड में लिखी शब्दावली को डिकोड करने का प्रयास भी किया जा रहा है।

धमकी भरा पत्र मिलने के बाद ट्रेनों और स्टेशनों पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। स्टेशनों पर आरपीएफ ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। हालांकि पत्र में शहर के इलाकों का जिक्र है। 
- आरपी तोमर, असिस्टेंट कमांडेंट, आरपीएफ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें