फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 दिन का लेखा-जोखा: सरकार ने पहले ही सत्र में पास कराए रिकॉर्ड 38 बिल

Thu, 29 Aug 2019 03:34 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लोकसभा (फाइल फोटो)
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 75 दिन के कामकाज का लेखा-जोखा पेश करने वाली पुस्तक ‘जन कनेक्ट’ बुधवार को जारी किया गया। पुस्तक जारी करते हुए सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने कहा कि मोदी सरकार के संकल्प ने स्पीड ब्रेकर मानी जाने वाली राज्यसभा को हाईवे बना दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने संसद के पहले ही सत्र में रिकॉर्ड 38 बिल पास कराए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा किा इसके अलावा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया ताकि वहां की जनता को भी शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य का लाभ मिल सके। इसके अलावा मोटर व्हीकल, तीन तलाक जैसे महत्वपूर्ण बिल भी पास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह किताब स्पष्ट इरादे और निर्णायक कार्रवाई को परिलक्षित करती है। सरकार ने ऐतिहासिक ढंग से काम करके जनता के मुद्दों को सुलझाने की कोशिश की है।

ये हैं कुछ बड़े कार्य

पॉक्सो कानून में सुधार कर उसे जेंडर न्यूट्रल बनाया। ट्रांसजेंडर कि अधिकारों का संरक्षण विधेयक 2019 पास कराया। वित्तीय धोखाधड़ी से गरीबों को संरक्षण देने के लिए अनियमित जमा योजना प्रतिबंध विधेयक 2019 को मंजूरी। इसके अलावा किसानों को पेंशन, खरीफ की फसल के न्यूनतम मूल्य निर्धारण, किसान बीमा योजना, चीनी के बफर स्टॉक में इजाफा। 58 अनावश्यक कानूनों को हटाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें