केंद्र सरकार पूरे भारत में 50 भारतीय अंतरराष्ट्रीय कौशल केंद्र (आईआईएससी) शुरू करेगी। ये कौशल केंद्र युवाओं को विदेशों में नौकरी प्राप्त करने में मदद करेंगे। सरकार ने 15 कौशल केंद्र रविवार को अलग-अलग राज्यों में खोले। जिनमें से उत्तर प्रदेश (6), केरल (2) जबकि झारखंड, बिहार, आंध्र प्रदेश व तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, पंजाब और राजस्थान एक-एक कौशल केंद्र में शुरू किये।
यह जानकारी कौशल विकास और उद्यम मंत्रालय ने अपने बयान में दी। अपनी दूसरी सालगिरह मना रही सरकार के लिए कौशल विकास अभियान का पहला साल पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में यह वैश्विक स्तर पर कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए एक पूल बनेगा। मंत्रालय के अनुसार, आने वाले समय में चरणबद्ध तरीके से देशभर में 50 आईआईएससी खोले जाएंगे।