फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने जनधन की जबरदस्त सफलता के बाद बढ़ाई योजना की अवधि 

Thu, 06 Sep 2018 04:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने बुधवार को प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) को असीमित अवधि तक जारी रखने का फैसला किया। कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि योजना को और आकर्षक बनाने के लिए सरकार ने ओवरड्राफ्ट सुविधा 5 हजार रुपये से बढ़ाकर 10 हजार रुपये तक करने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस योजना को जबरदस्त सफलता मिली है और लोगों को बैंक खाता खुलवाने के लिए कई और कदमों से प्रोत्साहित किया जाएगा। योजना के तहत अब तक 32.41 करोड़ खाते खोले गए हैं और इनमें 81 हजार 200 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। 

इनमें 53 फीसदी महिलाओं के खाते हैं जबकि 83 फीसदी खाते आधार से जोड़े गए हैं। पीएमजेडीवाई वित्तीय समावेशन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम के तौर पर अगस्त 2014 में शुरू की गई थी। इसका मकसद अधिक से अधिक लोगों को बैंक खाता, बीमा और पेंशन जैसी वित्तीय सेवाओं का लाभ दिलाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें