फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया में 2050 तक बढ़ेगी मांसाहारी भोजन खाने वालों की संख्या

Thu, 06 Sep 2018 04:14 AM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एशिया में 2050 तक बढ़ेगी मांसाहारी भोजन खाने वालों की संख्या
विज्ञापन

एशिया में जनसंख्या वृद्धि और बढ़ती आय से वर्ष 2050 तक मांस और समुद्री खाद्य के उपभोग में 78 फीसदी की वृद्धि हो जाएगी। एक नई रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। एशिया रिसर्च एंड एंगेजमेंट (एआरई) की ‘चार्टिग एशिया प्रोटीन जर्नी’ शीर्षक रिपोर्ट में एशिया में प्रोटीन के लिए बढ़ती मांग को पूरा करने पर पर्यावरण प्रभावों को परखा है। इस रिपोर्ट को यहां सत्तत खाद्य शिखर सम्मेलन में जारी किया गया। 

 

इस रिपोर्ट में जल, भू-उपयोग, सूक्ष्मजीवीरोधी प्रयोग और जलवायु पर पड़ने वाले प्रभावशाली प्रभावों का पहली बार खुलासा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में पिछले दो से तीन दशकों में लोगों ने पशु मांस से हटकर चिकन (मुर्गे) का अधिक उपभोग किया है। यह प्रवृत्ति मध्यम अवधि में ऐसी ही जारी रहने को प्रदर्शित करती है जबकि अधिक कमाई करने वाले देशों में गोमांस और भैंस के नियमें वृद्धि हुई है। 

 

बांग्लादेश, चीन, भारत, इंडोनेशिया, जापान और दक्षिण कोरिया में व्यक्तिगत रूप से अध्ययन किया गया और पूरे एशिया का अनुमानित मूल्यांकन प्रदर्शित किया गया. रिपोर्ट में विशेष रूप से पाया गया कि 2017 और 2050 के बीच ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में 88 फीसदी की वृद्धि हो जाएगी।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के ग्रीनहाउस उत्सर्जन में 2030 तक मामूली कमी देखी जाएगी लेकिन उपभोग के बदलते चलन के कारण 2050 तक यह 21 फीसदी कम हो जाएगा क्योंकि पशुओं के मांस का अनुपात कम हो जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें