फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर : किसानों के लिए लागू की गई नई खरीद नीति सहित प्रमुख खबरें जो आपको कर देंगी खुश

Fri, 14 Sep 2018 03:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
good news - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार ने किसानों को नई खरीद नीति का तोहफा दिया है। इस नई नीति के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ज्यादा से ज्यादा किसानों की उपज की खरीद सुनिश्चित की जा सकेगी। इसे लागू करने के लिए सरकार ने 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया है। इस खरीद नीति पर चालू खरीफ सीजन से ही अमल शुरू कर दिया जाएगा। सरकार इसे कृषि क्षेत्र का ऐतिहासिक फैसला मान रही है। नई खरीद नीति को प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान यानी पीएम की आशा के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन

देश भर में गणेशोत्सव की धूम, बॉलीवुड स्टार्स के घर भी पधारे बप्पा

साल भर के बाद एक बार फिर बप्पा वापस आ गए हैं और पूरे देश भर में गणेश भक्तों ने मोदक और फूलों से उनका स्वागत किया। मुंबई के सिद्धिविनाय मंदिर में सुबह सुबह पूजा अर्चना हुई तो वहीं सायन पंडाल आकर्षण का केंद्र बना क्योंकि यहां बप्पा की मूर्ति को 70 किलो सोने से सजाया गया है। बॉलीवुड स्टार्स ने भी गजानन का स्वागत किया, शिल्पा शेट्टी, सोनू सूद और जेपी दत्ता के घर गजानन पधारे। देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी गणेशोत्सव की धूम है। अफ्रीका के देश युगांडा के एंटेबी में भारतीयों ने गणेश मंदिर में चतुर्थी की पूजा की और बप्पा का स्वागत अफ्रीकी स्टाइल में किया।
 

आम्रपाली बिल्डर्स पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा आदेश, प्रॉपर्टी बेचकर वसूली जाएगी रकम

आम्रपाली बिल्डर के अटके प्रोजेक्ट पूरा करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बड़ा कदम उठाया। अदालत ने आम्रपाली की कई प्रॉपर्टी बेचने का आदेश दे दिया है। इन संपत्तियों को बेचने का इंतजाम करने के लिए कर्ज वसूली प्राधिकरण (DRT) के अधिकारी की नियुक्ति भी कर दी है। इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली के ठप पड़े प्रॉजेक्ट तैयार करने के लिए नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NBCC) को जिम्मा सौंप दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि संपत्तियां बेचने से जो रकम मिलेगी, उसे सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार के बैंक खाते में जमा करा जाएगा। माना जा रहा है कि इस आदेश के बाद 43 हजार निवेशकों के पैसे वापस मिलने की उम्मीद है।

यूपी के कई शहरों से मेट्रो शहरों के लिए सीधी उड़ान, स्पाइसजेट पांच नए मार्गों पर शुरू करेंगी उड़ान सेवा

स्पाइसजेट एयरलाइंस अक्टूबर-नवंबर में पांच नए मार्गों कानपुर-मुंबई, कानपुर-कोलकाता, वाराणसी-बेंगलुरु, वाराणसी-कोलकाता और गोरखपुर-बेंगलुरु के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू करने जा रही है। इन सीधी उड़ानों के शुरू होने से यात्रियों का समय बचेगा। लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए मार्गों पर सेवाएं शुरू करने के लिए स्पाइसजेट के अधिकारियों को उप्र नागर विमानन प्रोत्साहन नीति के तहत 'स्टेट इंसेंटिव एलिजिबिलिटी' प्रमाणपत्र दिया। इसके साथ ही योगी ने कंपनी से कहा कि कुछ और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मार्गों से भी सेवाएं शुरू करे।
 
विज्ञापन

एप्पल ने पहली बार लॉन्च किया डुअल सिम वाला आईफोन, भारत में लॉन्च होने पर सस्पेंस

एप्पल ने पहली बार डुअल सिम के साथ तीन आईफोन लांच करके पूरी दुनिया को चौंका दिया है। एप्पल ने बुधवार को स्टीव जॉब्स थिएटर में आयोजित इवेंट में  एप्पल वॉच सीरीज 4 के साथ आईफोनXS, आईफोन XS मैक्स, आईफोन XR पेश किया। iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR को डुअल सिम के साथ लांच किया गया, हालांकि यहां गौर करने वाली बात ये है कि डुअल सिम में से एक सिम ई-सिम होगा। भारत में फिलहाल एयरटेल और जियो के पास ही ई-सिम उपलब्ध है। हालांकि अभी भी ये सस्पेंस बना हुआ है कि डुअल सिम वाला आईफोन भारत में लांच होगा या नहीं।

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें