फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हाल में जुलाई 2018 तक निर्मल हो जाएगी गंगा: उमा भारती

Fri, 29 Apr 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
uma bhart - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
जल संसाधन एवं गंगा पुनरुद्घार मंत्री उमा भारती ने गंगा को निर्मल और स्वच्छ बनाने की योजना की सफलता पर सांसदों की ओर से जताई जा रही आशंकाओं को खारिज कर दिया है। उन्होंने दावा किया है कि इस पवित्र नदी की पवित्रता हर हाल में जुलाई 2018 तक बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने लोकसभा में कहा कि गंगा को पूरी तरह से निर्मल बनाने और बीते छह दशक में इस नदी की पवित्रता को नष्ट कर दिए जाने के पाप का प्रायश्चित पूरा कर लेने की घोषणा वह इसी सदन में करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि गंगा की निर्मलता का मापदंड लैब टेस्ट से नहीं होगा।

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सांसदों ने मोदी सरकार की गंगा को निर्मल और अविरल बनाए संबंधी योजना की सफलता पर आशंका जाहिर की। कई सांसदों ने जानना चाहा कि अब तक इस योजना को कहां तक सफलता हाथ लगी है।
विज्ञापन


इस पर उमा ने कहा कि गंगा की सफाई के नाम पर हजारों करोड़ रुपये खर्च तो हुए मगर इसकी समस्या को समग्रता में न देखे जाने के कारण स्थिति में बदलाव नहीं आया। उन्होंने कहा कि लाखों साल से बहने वाली गंगा के पानी पवित्र पानी को महज पांच से छह दशक में बर्बाद कर दिया गया।

मोदी सरकार ने गंगा को अविरल और निर्मल बनाने के लिए सभी पक्षों पर काम शुरू किया है। जनता सौ फीसदी जागरूक हो चुकी है। गंगा से सटे कई शहरों के सीवेज प्लान को सुधारा गया है। गंगा की सहायक नदियों की सफाई की योजना भी तैयार की गई है। उमा ने कहा कि किसी को इस योजना की असफलता का भ्रम नहीं होना चाहिए।

गंगा हर हाल में जुलाई 2018 तक निर्मल हो जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि गंगा की निर्मलता का पैमाना इसमें प्राचीन काल में अलग-अलग जगहों पर रहने वाले जीव जंतुओं के जीवन से तय होगा। जिन जगहों पर पहले कछुआ, महासिर, स्वर्ण मछली, डॉल्फिन जैसे जीव थे, उन जगहों पर अगर फिर से यही जीव जंतु नजर आए तो मान लिया जाएगा कि गंगा स्वच्छ और निर्मल हो गई है।
विज्ञापन

‘नेताजी हाथ जोड़ती हूं, अखिलेश से बैठक कराइए’

लोकसभा में गंगा पर सवाल जवाब के दौरान उमा ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को भी घेरा। दरअसल मुलायम ने सुझाव दिया कि गंगा नदी को साफ करने के लिए सारी कवायद को छोड़कर शहरों की नालियों को गंगा के उलट खेतों की ओर मोड़ देना चाहिए। उमा ने मुलायम के सुझाव का तो स्वागत किया मगर इसी दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से बैठक के लिए चार महीने से समय न देने का मुद्दा उठा दिया।

उमा ने कहा, ‘नेताजी उत्तर प्रदेश सरकार के कारण मथुरा-वृंदावन के घाटों के सौंदर्यीकरण की योजना शुरू करने में चार महीने की देरी हो गई है। इस दौरान कई बार अखिलेश से बैठक के लिए समय मांगा मगर कभी मुख्य सचिव अनुपस्थित हो जाते हैं तो कभी खुद मुख्यमंत्री। मैं हाथ जोड़ कर निवेदन करती हूं कि मेरी कल ही अखिलेशजी से लखनऊ में बैठक तय कराइए।’ इस पर मुलायम ने जल्द बैठक कराने का आश्वासन दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें