फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISRO के कार्टोसैट-2 श्रृंखला सैटेलाइट ने भेजी पहली तस्वीर, दिखा ये स्टेडियम

Wed, 17 Jan 2018 02:49 AM IST
एजेंसी, चेन्नई
विज्ञापन
स्टेडियम
विज्ञापन
कार्टोसैट-2 श्रृंखला सैटेलाइट द्वारा ली गई पहली तस्वीर को इसरो ने मंगलवार को जारी कर दिया। इस सैटेलाइट को हाल ही में श्रीहरिकोटा में स्थित अंतरिक्ष एजेंसी के स्पेसपोर्ट से जारी किया गया था। इस तस्वीर में इंदौर का एक हिस्सा दिख रहा है जिसके बीच में होल्कर क्रिकेट स्टेडियम है।
विज्ञापन


इस तस्वीर को बंगलूरू मुख्यालय में स्थित अंतरिक्ष एजेंसी की वेबसाइट पर जारी किया गया। 12 जनवरी को पीएसएलवी-सी40 रॉकेट से लांच किए जाने के बाद सैटेलाइट को कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया था। 

सैटेलाइट द्वारा भेजी गई तस्वीरों का कार्टोग्राफिक, ग्रामीण और शहरी अनुप्रयोगों, तटीय भूमि के उपयोग और नियामकों के अलावा भौगोलिक सूचना प्रणाली अनुप्रयोगों के साथ अन्य के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। बता दें कि कार्टोसैट-2 श्रृंखला सैटेलाइट के साथ 28 अन्य देशों की 30 सैटेलाइटें लांच की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें