फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाबहार पोर्ट से बाहर निकला भारत की मदद से तैयार पहला मालवाहक जहाज

Mon, 03 Aug 2020 05:26 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चाबहार बंदरगाह - फोटो : social media
विज्ञापन

भारत के सहयोग से तैयार ईरान के चाबहार बंदरगाह से दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के लिए संचालन चालू हो गया है। पिछले सप्ताह ईरानी उत्पादों से भरा एक मालवाहक जहाज थाईलैंड के लिए रवाना हुआ, जिसे पहले भारत के मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंचना है।

विज्ञापन


अरब सागर में रणनीतिक अहमियत वाली जगह स्थित चाबहार बंदरगाह का निर्माण भारत, ईरान और अफगानिस्तान ने मिलकर किया है। तीनों देशों ने यह कदम पाकिस्तान की तरफ से नई दिल्ली को अफगानिस्तान व ईरान के लिए माल भेजने का रास्ता देने से इनकार के बाद उठाया था।

ईरान के दक्षिण तट पर सिस्तान-बलूचिस्तान राज्य में मौजूद चाबहार बंदरगाह तक भारत के पश्चिमी तट से पाकिस्तान को बाईपास करते हुए आसानी से पहुंचा जा सकता है। इस प्रोजेक्ट के पहले चरण का उद्घाटन दिसंबर, 2017 में किया गया था। 
विज्ञापन


गुजरात के मुंद्रा आएगा पोत
ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान पोर्ट एंड मेरीटाइम ऑर्गनाइजेशन के महानिदेशक बहरोज अघाई के हवाले से ईरानी मीडिया ने बताया कि चाबहार से अखाद्य मछलियों से लदा एक जहाज भारत के मुंदरा बंदरगाह के लिए रवाना हुआ है। मुंदरा पहुंचने पर इस माल को एक अन्य जहाज में लादकर बैंकॉक बंदरगाह पर भेजा जाएगा। इससे पहले भारत ने 2017 में चाबहार बंदरगाह के जरिये अफगानिस्तान के लिए गेहूं भेजा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें