पीएम 2.5 के लिए सिर्फ वाहनों का आंकड़ा देखा जाए तो इससे होने वाले प्रदूषण का कुल योगदान लगभग 28 प्रतिशत है।इसमें ट्रक और ट्रैक्टर से सबसे ज्यादा 9 प्रतिशत प्रदूषण फैलता है।दो पहिया वाहनों से 7 प्रतिशत, तीन पहिया वाहनों से 5 प्रतिशत और चार पहिया वाहनों से 3 और बसों से 3 फ़ीसदी प्रदूषण फैलता है।
धूल से कितना प्रदूषण फैलाता है....
दिल्ली में पीएम 2.5 के स्तर में धूल से फैलने वाले प्रदूषण का योगदान 18 प्रतिशत है।इसमें सड़क पर धूल से तीन फ़ीसदी प्रदूषण, निर्माण कार्य से 1, जबकि अन्य तमाम वजहों से 13 प्रतिशत प्रदूषण फैलता है।
दिल्ली में PM 2.5 के स्तर को बढ़ाने में इंडस्ट्री का 30 प्रतिशत योगदान है।इसमें पावर प्लांट का 6, ईंटों का 8, स्टोन क्रैशर 2 प्रतिशत, जबकि अन्य छोटे-बड़े उद्योगों से 14 प्रतिशत प्रदूषण फैलता है।